शादी में नेग मांगने को लेकर किन्नरों के दो गुट भिड़े

Two parties of eunch fight with each other in marriage party
शादी में नेग मांगने को लेकर किन्नरों के दो गुट भिड़े
शादी में नेग मांगने को लेकर किन्नरों के दो गुट भिड़े

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  शहर के एक परिवार में विवाह के बाद नई-नवेली दुल्हन आने की जानकारी मिलते ही किन्नरों के दो गुट पहुंच गए।  नेग को लेकर दोनों गुटों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई और पुलिस तक जा पहुंची । जरीपटका पुलिस ने दोनों गुटों की बातें सुनकर अपने-अपने इलाके में ही नेग मांगने की सलाह दी।

दोनों गुट पहुंच गए नेग मांगने
जानकारी के अनुसार आज सुबह जरीपटका क्षेत्र में शादी के बाद परिवार में नई दुल्हन आने की जानकारी मिलने पर किन्नरों के गुटों के मुखिया उत्तमबाबा और कल्याणी गुरु छोटी मां  वह पहुंच गए। दोनों गुटों के बीच नेग को लेकर विवाद हो गया। यह मामला जरीपटका थाने में पहुंच गया। थानेदार उत्तम मुलक ने दोनों पक्षों की बात सुनकर उन्हें अपने-अपने क्षेत्र के थाने में जाकर गुहार लगाने की सलाह दी। शहर में अपने-अपने इलाकों को लेकर किन्नरों के बीच इससे पहले भी मारपीट, हाथापाई के मामले सामने आते रहे हैं।

हाथापाई तक पहुंच गए दोनों गुट
सूत्रों के अनुसार आज सुबह जरीपटका में उत्तम बाबा के गुट के कुछ लोग शादी हुए एक परिवार में नेग मांगने पहुंचे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के कल्याणी गुरु छोटी मां के लोग भी वहां पहुंच गए। दोनों गुटों के बीच हाथापाई हो गई। मामला जरीपटका थाने पहुंचने पर पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर अपने-अपने क्षेत्र के थाने में शिकायत करने को कहा. इस मामले को लेकर काफी देर तक जरीपटका थाने में किन्नरों का जमावड़ा लगा रहा। 

ख़ुशी में शामिल होते हैं किन्नर
किसी के घर विवाह है या पुत्र रतन की प्राप्ति की सूचना मौहल्लों में छोड़े मुखबिरों से उन्हें मिल जाती है। कुछ जानकारी नगर परिषद में जन्म-मरण रिकार्ड से नव जन्मे बच्चे की जानकारी मिल जाती है, जबकि शादी का पता विभिन्न धर्मशालाओं एवं मैरिज पैलेस की बुकिंग से चल जाता है। विवाह सीजन में ये लोग खुद पता कर लेते हैं कि कहां विवाह हो रहा है। पता चलते ही ये लोग नेग लेने पहुंच जाते हैं। खुशी वाले घर में इनका आना वैसे भी शुभ माना जाता है इसलिए लोग हंसी-खुशी इन्हें नेग दे देते हैं।   

Created On :   31 Jan 2018 2:30 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story