जमीनी विवाद में दो पक्ष भिड़े, जमकर चले पत्थर, छह घायल

Two sides clashed in land dispute, stones went fiercely, six injured
जमीनी विवाद में दो पक्ष भिड़े, जमकर चले पत्थर, छह घायल
- पुलिस ने दर्ज किया बलवा का प्रकरण जमीनी विवाद में दो पक्ष भिड़े, जमकर चले पत्थर, छह घायल

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। कुंडीपुरा थाना क्षेत्र के सोनाखार सहजपूरी में 11 एकड़ जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। कब्जे के लिए पहुंचे एक दर्जन से अधिक लोगों ने यहां जमकर पथराव और लोगों से मारपीट की। विवाद में छह लोगों को चोटें आई है। पीडि़त पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने हमला करने वाले एक दर्जन से अधिक लोगों पर बलवा समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।
एसआई टीडी धार्वे ने बताया कि सोनाखार सहजपुरी में 11 एकड़ जमीन है। इस जमीन पर संतोष यदुवंशी के परिवार का लगभग 40 से 50 साल से कब्जा है। शहर के छोटी बाजार निवासी मयूर पटेल ने उक्त जमीन पर मालिकाना हक बता रहे है। बुधवार को जमीन की नपाई के लिए राजस्व टीम पहुंचने वाली थी। उसके पूर्व मयूर पटेल अपने साथियों के साथ उक्त जमीन पर पहुुंच गया था। यहां संतोष यदुवंशी और उसका परिवार भी मौजूद था। दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद में मयूर पटेल और उसके साथियों ने संतोष और उसके परिजनों के साथ मारपीट की। इस दौरान जमकर पत्थरबाजी भी की गई। संतोष और उसके परिवार के छह लोग घायल हुए है। संतोष की शिकायत पर पुलिस ने मयूर पटेल, शिवा सरसवार, हीरू वर्मा, आशीष सोनी, प्रिंस गुप्ता, आकाश पटेल, सतीश, सक्षम अग्रवाल, गौरव शुक्ला, अरबल जैन और समर्थ बागरे के खिलाफ 147, 148, 336, 294, 506 के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं मयूर पटेल की शिकायत पर संतोष और अरूण समेत अन्य के खिलाफ धारा 294, 323, 336, 506, 34 के तहत मामाल दर्ज किया गया है।

Created On :   15 Dec 2021 10:25 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story