दुपहिया सवार कंटेनर से टकराए - दो की मौत, पत्थर के वार से युवक की हत्या

Two wheeler collides with container-2 dead, a young man killed
दुपहिया सवार कंटेनर से टकराए - दो की मौत, पत्थर के वार से युवक की हत्या
दुपहिया सवार कंटेनर से टकराए - दो की मौत, पत्थर के वार से युवक की हत्या

डिजिटल डेस्क, पुणे। कंटेनर और दुपहिया की जोरदार टक्कर हुई। जिसमें दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना शुक्रवार देर रात पिंपरी चिंचवड़ के निगड़ी स्थित भक्ति शक्ति चौराहे के पास हुई। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना में सौदागर दशरथ लोंढे (27) और ऐश मोहम्मद खान (23) की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल हुए युवक का नाम ज्ञानेश्वर दत्तू कांबले (26) है। देहूरोड पुलिस थाने में कंटेनर चालक पर मामला दर्ज किया गया है। देर रात तीनों दुपहिया पर भक्ति शक्ति चौराहे से निकल रहे थे। उस समय सामने से आए कंटेनर और दुपहिया की जोरदार टक्कर हुई, जिसमें कंटेनर के नीचे आने से सौदागर और ऐश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और ज्ञानेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलते ही देहूरोड पुलिस थाने की टीम घटनास्थल पहुंच गई और ज्ञानेश्वर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस आने से पहले ही कंटेनर चालक कंटेनर लेकर भाग गया। देहूरोड पुलिस थाने में अज्ञात कंटेनर चालक पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस चालक को ढूंढ रही है।   

पत्थर से वार कर युवक की हत्या

वहीं अज्ञात हत्यारों ने युवक के सिर पर पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी। शनिवार की सुबह कोंढवा पोस्ट इलाके में लेप्रसी अस्पताल के पास वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने बताया कि अक्षय उर्फ बंटी गायकवाड़ (30, येवलेवाड़ी) की हत्या कर दी गई है। घटना को लेकर पुलिस थाने में अज्ञात हत्यारे पर मामला दर्ज किया गया है। शनिवार सुबह एक युवक खून से लथपथ पड़ा था, जानकारी के अनुसार पुलिस घटनास्थल पहुंची। जांच में युवक की शिनाख्त अक्षय गायकवाड़ के रूप में हुई। पूर्व रंजिश के चलते अक्षय की हत्या की गई होगी, ऐसा अंदाजा पुलिस ने जताया है। पुलिस अक्षय के दोस्त, परिजन, प्रत्यक्षदर्शी से पूछताछ कर हत्यारों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। 
 

Created On :   2 Feb 2020 7:46 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story