वाहन की टक्कर से दोपहिया सवार की मौत

Two wheeler killed in vehicle collision
वाहन की टक्कर से दोपहिया सवार की मौत
भंडारा वाहन की टक्कर से दोपहिया सवार की मौत

डिजिटल डेस्क, भंडारा. स्थानीय राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 53 पर रविवार शाम 5 बजे के दौरान एक अज्ञात वाहन की टक्कर में गंभीर घायल दोपहिया सवार युवक की मौत हो गई है। मृतक का नाम ग्राम शहापुर निवासी नेहाल राजकुमार देवगडे (27) बताया जा रहा है। इस संबंध में भंडारा थाने के पुलिस उपनिरीक्षक कराडे को किसी व्यक्ति ने फोन कर दुर्घटना की जानकारी दी थी। जानकारी मिलते ही कराडे ने घटनास्थल पर पहुंचकर देखा की सड़क पर दोपहिया क्रमांक एमएच 36बी 6246 यह खड़ी थी, वहां उसके पास ही एक युवक जख्मी अवस्था में पड़ा था। पश्चात उसे तत्काल जिला अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच कर उसे मृत घोषित किया। इस मामले में भंडारा पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 279, 304 (अ), उपधारा 184 के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक कराडे कर रहे हंै। 
 

Created On :   13 Dec 2022 1:16 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story