बीजेपी पर बरसते हुए उद्धव ने पूछा - क्या देश के हिंदुओं को न्याय नहीं दोगे, राज्यपाल के अभिभाषण पर भी चर्चा

Uddhav attacked on BJP, are not give justice to Hindus of country
बीजेपी पर बरसते हुए उद्धव ने पूछा - क्या देश के हिंदुओं को न्याय नहीं दोगे, राज्यपाल के अभिभाषण पर भी चर्चा
बीजेपी पर बरसते हुए उद्धव ने पूछा - क्या देश के हिंदुओं को न्याय नहीं दोगे, राज्यपाल के अभिभाषण पर भी चर्चा

डिजिटल डेस्क, नागपुर।। सत्ता के लिए विचारधारा छोड़ने के आरोपों पर शिवसेना प्रमुख व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर सवाल दागा है। कर्नाटक में मराठी भाषियों के मामले को लेकर ठाकरे ने पूछा है-बाहर के हिंदुओं को न्याय देने निकले हो देश के हिंदुओ को न्याय दोगे या नहीं। उन्होंने कहा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर जैसे कर्नाटक अधिकृत महाराष्ट्र में अत्याचार कम नहीं हो रहा है। कर्नाटक के अत्याचार से पीड़ित क्षेत्र को महाराष्ट्र में लाने के बजाय केंद्र सरकार ने कर्नाटक का पक्ष लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि सावरकर के मामले पर सवाल उठाने के पहले हमें सावरकर को समझना होगा। गुरुवार को विधानसभा में मुख्यमंत्री ठाकरे बोल रहे थे। विधानमंडल के अधिवेशन के चौथे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर जवाब देते हुए उन्होंने भाजपा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस को जमकर आड़े हाथ लिया। अधिवेशन के आरंभ से ही भाजपा की ओर से शिवसेना पर निशाना साधा जा रहा है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस व भाजपा के वरिष्ठ सदस्य सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि शिवसेना कपट व स्वार्थ के लिए जनादेश का अपमान कर रही है। हिंदुत्व व राष्ट्रवाद के संकल्प को भूल रही । सावरकर का अपमान झेल रही है। मुख्यमंत्री ठाकरे पर व्यंग्य कसते हुए कहा था कि स्वार्थ के लिए शेर से बकरी बन गए। मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा कर्नाटक सीमा पर बेलगांव, कारवार , निपानी में मराठी भाषियों को अत्याचार झेलना पड़ रहा है। बेलगांव में मराठी भाषी महापौर को कर्नाटक सरकार ने बिना कारण बर्खास्त कर दिया। वहां मराठी भाषियों के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार हो रहा है। बाहर के देशों के हिंदुओं को न्याय देना अनुचित नहीं है लेकिन देश के हिंदुओं को कौन न्याय देगा। राज्यों के मामले में केंद्र सरकार की भूमिका पालक की होनी चाहिए। 5 साल में केंद्र सरकार पालक की भूमिका में नहीं है। कर्नाटक महाराष्ट्र सीमा मामले में केंद्र सरकार ने कर्नाटक सरकार का पक्ष लिया है। कर्नाटक में भाजपा की सरकार है। 

राज्यपाल के अभिभाषण पर विधानसभा में जोरदार चर्चा

राज्यपाल के अभिभाषण पर विधानसभा में जोरदार चर्चा हुई। विपक्ष ने सरकार गठन को लेकर सवाल दागे। राजनैतिक नैतिकता के सवाल भी उठाए। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने चर्चा के जवाब उसी अंदाज में दिए। संतों की सीख, कविता, सैर भी बोले गए। आइये जानें मुख्यमंत्री ने क्या क्या कहा।
-राजनीतिक धर्म को हमने समझा है। हम धर्म व राजनीति को एक समझ रहे थे। लेकिन राजनीति जुआ है। उस जुए में धर्म हार गया था। हम धर्म की हार को भूल गए थे। उसका खामियाजा हमें भुगतना पड़ा।

Created On :   19 Dec 2019 1:47 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story