- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- अब छाता, रेनकोट, प्लास्टिक कवर...
अब छाता, रेनकोट, प्लास्टिक कवर आवश्यक वस्तुओं में शामिल

By - Bhaskar Hindi |15 May 2020 1:08 PM IST
अब छाता, रेनकोट, प्लास्टिक कवर आवश्यक वस्तुओं में शामिल
डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश सरकार ने आगामी मानसून के मौसम को देखते हुए छाता रेनकोट, प्लास्टिक शीट-कवर को आवश्यक वस्तुओं की सूची में शामिल करने का फैसला किया गया है। इससे राज्य में छतरी, रेनकोट, प्लास्टिक शीट-कवर 30 सिंतबर तक अत्यावश्यक वस्तुएं मानी जाएंगी। राज्य सरकार के मुख्य सचिव अजोय मेहता ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। सरकार की ओर से यह आदेश जारी करने से बारिश के मौसम के दौरान बाजार में छाता, रेनकोट, प्लास्टिक कवर आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे।
Created On :   15 May 2020 6:37 PM IST
Next Story