खाई में गिरा बेलगाम ट्रक, दो की मौत, एक गंभीर

Unbridled truck fell into the ditch, two killed, one serious
 खाई में गिरा बेलगाम ट्रक, दो की मौत, एक गंभीर
 खाई में गिरा बेलगाम ट्रक, दो की मौत, एक गंभीर

हर्रई के दूल्हादेव घाटी की घटना, रेस्क्यू कर मलबे में दबे घायल को निकाला बाहर
 तीन भीषण सड़क हादसों में पांच लोगों ने गंवाई जान, चार की हालत गंभीर
डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा।
हर्रई थाना क्षेत्र की दूल्हादेव घाटी के तीखे मोड़ पर शुक्रवार सुबह बेलगाम ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। ट्रक में लोहे की चादर लोड थी। सड़क हादसा इतना भीषणा था कि ट्रक मलबे में तब्दील हो गया। हादसे में ट्रक सवार तीन लोगों में से दो की मौके पर मौत हो गई। वहीं मलबे में दबे घायल को रेस्क्यू कर पुलिस टीम ने बाहर निकाला और अमरवाड़ा अस्पताल लाकर भर्ती कराया।
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह लगभग दस बजे नरङ्क्षसहपुर से छिंदवाड़ा की ओर आ रहा ट्रक दूल्हादेव घाटी स्थित बंजारी माता मंदिर के समीप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। ट्रक में लोहे की चादरें भरी थी। खाई में गिरे ट्रक के परखच्चे उड़ गए। ट्रक में तीन लोग सवार थे। दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक युवक को गंभीर चोटें आई है। जिसे अमरवाड़ा अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया था। प्राथमिक इलाज के बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
रेस्क्यू कर घायल को मलबे से निकाला-
घटना की सूचना मिलने पर हर्रई पुलिस मौके पर पहुंची थी। ट्रक और लोहे की चादरों के बीच फंसे घायल को बाहर निकालने पुलिस ने रेस्क्यू किया। क्रेन की मदद से ट्रक के मलबे को हटाया गया और घायल को बाहर निकाला गया।
दूसरा सड़क हादसा... ट्रक और कार की भिड़ंत, एक मृत, तीन गंभीर-
- नागपुर रोड स्थित सिमरिया मंदिर के समीप शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार चार लोगों को गंभीर चोटें आई थी। जिन्हें 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान एक बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं घायलों को इलाज दिया जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि जबलपुर लालमिट्टी निवासी 57 वर्षीय परमानंद पिता टोपनदास मोटवानी, 30 वर्षीय मुकेश पिता परमानंद मोटवानी, सागर के सिविल लाइन निवासी 27 वर्षीय आशीष जैसवानी और जय यादव शुक्रवार सुबह कार से नागपुर से छिंदवाड़ा होते हुए जबलपुर लौट रहे थे। सिमरिया मंदिर के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में चारों को गंभीर चोटें आई थी। एम्बुलेंस से सभी को जिला अस्पताल लाया गया। यहां इलाज के दौरान परमानंद मोटवानी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि परमानंद का स्वास्थ्य खराब होने पर बेटा मुकेश उनका इलाज कराने नागपुर ले गया था। यहां से लौटते वक्त वे हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
तीसरा सड़क हादसा... बाइक से गिरी महिला की मौत
- नागपुर के नरखेड़ के अंतर्गत आने वाले ग्राम सेमड़ा में शुक्रवार सुबह बाइक से गिरी एक महिला को गंभीर हालत में पांढुर्ना अस्पताल लाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद परिजनों ने उसे जिला अस्पताल लाया, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि पांढुर्ना के बोथिया निवासी 33 वर्षीय पुष्पा पति उकंडया राव हिंगवे नरखेड़ स्थित ग्राम सेमड़ा अपने मायके गई थी। शुक्रवार सुबह पुष्पा अपने भाई के साथ बाइक से खेत जा रही थी। घर से कुछ दूरी पर पुष्पा अनियंत्रित होकर बाइक से गिर गई। हादसे में घायल पुष्पा को पांढुर्ना अस्पताल लाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल लाया यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
 

Created On :   24 Oct 2020 6:17 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story