काका ससुर ने बहू से किया दुराचार, गिरफ्तार

Uncle father-in-law misbehaved with daughter-in-law, arrested
काका ससुर ने बहू से किया दुराचार, गिरफ्तार
हर्रई थाना क्षेत्र की घटना काका ससुर ने बहू से किया दुराचार, गिरफ्तार


डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। हर्रई थाना क्षेत्र में रिश्तेदारों को कलंकित करने वाली एक वारदात सामने आई है। एक शख्स ने अपने भतीजे की पत्नी से दुराचार किया। पीडि़ता ने अपने पिता को घटना के संबंध में बताया। पीडि़ता की शिकायत पर हर्रई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
टीआई विष्णु मिश्रा ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव की 20 वर्षीय युवती का सिवनी में विवाह हुआ था। बीती 30 सितम्बर को 40 वर्षीय काका ससुर उसे बाइक से मायके छोडऩे आ रहा था। हर्रई के पठरा के जंगल में आरोपी ने बहू के साथ दुराचार किया और उसे जंगल में ही छोडकऱ भाग गया। पीडि़ता ने मोबाइल पर अपने पिता को घटना की जानकारी दी। पिता ने मौके पर पहुंचकर बेटी को वापस सिवनी ले जाकर आरोपी काका ससुर के खिलाफ दुराचार की शिकायत दर्ज कराई। हर्रई थाना क्षेत्र की घटना होने पर सिवनी पुलिस ने डायरी यहां भेजी थी। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Created On :   5 Oct 2021 10:18 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story