- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- वाहन चालक की लापरवाही का खामियाजा...
वाहन चालक की लापरवाही का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। बेकाबू कार ने दो कारों को टक्कर मारने के बाद एक साइकिल चालक को उड़ा दिया। हादसे में साइकिल चालक बाल-बाल बच गया। यह भीषण हादसा रविवार की रात प्रताप नगर थानांतर्गत हुआ। इस घटना से कुछ समय के लिए लोगों में हड़कंप मच गया। समाचार लिखे जाने तक प्रकरण दर्ज होना बाकी था। रविवार को रात करीब 7.45 बजे ऑरेज सिटी अस्पताल के कुछ अंतराल पर खामला में कार (एम.एच.-40-सी.ए.-3389) चालक अभिषेक पांडे, मनीष नगर निवासी ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाकर कार क्र.-एम.एच.-49-ए.एस.-0328 और एक अन्य कार को टक्कर मारी। पश्चात एक साइकिल चालक सन्नी अवचारे को उड़ा दिया। हादसे में सन्नी सइकिल सहित बुरी तरह कार में फंस गया। उसकी साइकिल के परखच्चे उड़ गए, लेकिन सन्नी हादसे में बाल-बाल बच गया। इस घटना से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई। पीछे आ रही पुलिस ने आरोपी को दबोचा। इस दौरान अभिषेक की कार के पीछे ही पुलिस का गश्ती वाहन चल रहा था। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत अभिषेक को दबोच लिया। अभिषेक की कार में बच्चे और महिला सवार थी। पूछताछ में अभिषेक ने बताया कि, वह अस्पताल जा रहा था, जबकि प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि, और भी दो-तीन वाहनों को टक्कर मारने के बाद अभिषेक भाग रहा था। भागने के चक्कर में उसने अपना वाहन विपरीत दिशा में मोड़ दिया जिससे यह हादसा हो हुआ।
Created On :   6 Dec 2021 6:02 PM IST