अनियंत्रित दोपहिया गड्‌ढे में गिरी, युवक की मौत

Uncontrolled two-wheeler fell into a pit, youth died
अनियंत्रित दोपहिया गड्‌ढे में गिरी, युवक की मौत
 भंडारा अनियंत्रित दोपहिया गड्‌ढे में गिरी, युवक की मौत

डिजिटल डेस्क, भंडारा। स्थानीय रामटेक-तुमसर राष्ट्रीय महामार्ग पर स्थित ग्राम नागठाणा के पास तेज रफ्तार दोपहिया अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नीचे 20 फीट गहरे गड्‌ढे में गिरने से दोपहिया सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृत युवक का नाम मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के कटंगी ग्राम निवासी राधेलाल उरकुट पटले (35) बताया जा रहा है। यह दुर्घटना बुधवार,11 मई की रात्रि में घटी। सुबह में सड़क किनारे दोपहिया पड़ी दिखी तो यह घटना सामने आयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार राधेलाल पटले यह अपनी दोपहिया क्रमांक एमएच 31 डीएन 5742 से नागपुर से खरकपुर (कटंगी) की ओर जा रहा था। रामटेक–तुमसर महामार्ग से तेज रफ्तार में दोपहिया चलाते हुए नागठाणा गांव के पास अचानक दोपहिया अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नीचे 20 फीट गहरे गड्‌ढे में जा गिरी। इस दुर्घटना में उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही आंधलगांव थाने के थानेदार सुरेश मठ्‌ठामी के मार्गदर्शन में बिट जमादार गणेश मते, नितिन तलवेकर, नवनाथ सिदने ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का पंचनामा कर मामला दर्ज किया है। इस मामले में आगे की जांच शुरू है। 
 

Created On :   13 May 2022 2:24 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story