केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले- हम विधानसभा चुनाव जीतेंगे तो ही लोकसभा जीत पाएंगे

Union Minister Giriraj Singh said – We will be able to win the Lok Sabha only if we win the assembly elections
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले- हम विधानसभा चुनाव जीतेंगे तो ही लोकसभा जीत पाएंगे
भाजपा के टारगेट में छिंदवाड़ा... हर-हर महादेव के साथ कार्यकर्ताओं को जीत का संकल्प दिलाया केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले- हम विधानसभा चुनाव जीतेंगे तो ही लोकसभा जीत पाएंगे


डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। केंद्रीय मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा कि संकल्पित मन से चुनाव जीता जाता है और हम विधानसभा चुनाव जीतेंगे तब ही लोकसभा चुनाव जीतेंगे। इसके लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं का समय मांगा। उन्होंने कहा कि बिना साधना के कोई साधु ऋषि नहीं होता। हर कार्यकर्ता को संगठन के लिए साधना करना होगा। हार जीत भाजपा की अस्मिता के साथ लगा है। प्रधानमंत्री और भाजपा के कार्यकर्ता के दम पर हम चुनाव जीतते हैं। यदि हम विधानसभा चुनाव नहीं जीते तो लोकसभा भी नहीं जीतेंगे। इसलिए हम सभी को विधानसभा चुनाव प्रतिष्ठा के साथ लडऩा है और जीतना है। तीन दिनी प्रवास पर गुरुवार को छिंदवाड़ा पहुंचे केंद्रीय मंत्री सिंह ने जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक में यह बात कही। बैठक को प्रदेश कृषि विकास व जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल और राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार ने भी संबोधित किया। बैठक में संतोष पारिख, भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू, लोकसभा प्रभारी नरेश दिवाकर, पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह, शेषराव यादव, नरेंद्र परमार, ठाकुर दौलत सिंह सहित अन्य प्रमुख नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
समय मांगा... कहा- पन्ना प्रमुख 1 घंटा, बूथ प्रमुख दो घंटा और शक्ति केंद्र प्रभारी 3 घंटा दें:
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें संगठन को समय देना होगा। हर पदाधिकारी को विधानसभा चुनाव तक कम से कम 150 दिन देना होगा। पन्ना प्रमुख को एक घंटा बूथ प्रमुख को दो घंटा और शक्ति केंद्र प्रभारी को 3 घंटा। भाजपा का कार्यकर्ता जनता तक जाएगा केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देगा तो जनता भाजपा को वोट देगी।
कलंक मिटाना है... कार्यकर्ताओं को दिलाई शपथ:
केंद्रीय मंत्री श्री सिंह ने कहा कि हम महादेव के शिष्य हैं, हनुमान जी की गदा की तरह हम मु_ी बांधकर संकल्प लें कि छिंदवाड़ा से कलंक को मिटाना है और आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भाजपा को विजयश्री दिलाना है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कार्यकर्ताओं को हर-हर महादेव के नारे के साथ जीत का संकल्प दिलाया। गौरतलब है कि पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश की 28 सीट जीती थी, जबकि छिंदवाड़ा सीट नहीं जीत पाई थी।
बिहार को लेकर मीडिया से बोले- रोपे बबूल तो आम कहां से हो:
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सौंसर जामसांवली हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना और हनुमान चालीसा का पाठ किया। यहां मीडिया के कमलनाथ को घेरने की रणनीति के सवाल पर कहा कि कमलनाथ ही नहीं हम पूरे मप्र में भारत माता की जयकारा की बात करते हैं। नरेंद्र मोदी को फिर बहुमत मिलेगा उसमें छिंदवाड़ा भी शामिल रहेगा। तेजस्वी यादव के तिलक-चोटी के बयान पर कहा कि वे युवराज हैं। वे मुझे गाली दें, लेकिन मेरी संस्कृति को गाली न दें। बिहार सरकार के भविष्य को लेकर कहा कि जब रोपे बबूल तो आम कहां से हो।

Created On :   18 Aug 2022 11:06 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story