समसवाड़ा में अज्ञात वाहन ने दोपहिया सवारों को रौंदा, तीन की मौत

Unknown vehicle rams two man on bike, three die in Samaswada
समसवाड़ा में अज्ञात वाहन ने दोपहिया सवारों को रौंदा, तीन की मौत
समसवाड़ा में अज्ञात वाहन ने दोपहिया सवारों को रौंदा, तीन की मौत

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। चौरई-सिवनी हाइवे पर बीती रात लगभग 7.20 बजे किसी अज्ञात वाहन ने एक दोपहिया वाहन से जा रहे तीन ग्रामीणों को रौंद दिया। हादसे में तीनों ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव उठवाकर अस्पताल में रखवाए। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सर्रा से एक दोपहिया वाहन में तीन ग्रामीण बैठकर चौरई की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान रात लगभग 7.30 बजे सिवनी की तरफ से आते एक अज्ञात वाहन ने दोपहिया सवारों को टक्कर मार दी।

हादसे में दोपहिया सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों का पता लगाने का प्रयास किया तब पता चला कि मरने वाले समसवाड़ा से दो किलोमीटर दूर स्थित ग्राम सुरजना और सर्रा के रहने वाले हैं। पुलिस नेे तीनों मृतकों के शव सड़क से उठवा कर चौरई अस्पताल की मरचुरी में पहुंचाए हैं। घटना के संबंध में ASI एमपी श्रीवास्तव ने बताया कि टक्कर मारने वाला वाहन सिवनी की तरफ से छिंदवाड़ा की तरफ भागा है। अब तक वाहन का पता नही चल सका है वहीं मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

टोल नाके से चलेगा वाहन का पता, मंगवाई जानकारी
शाम 7.20 बजे हुए सड़क हादसे के बाद चौरई DSP ने नाका बंदी कर दोपहिया को टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने का प्रयास किया लेकिन देर रात तक वाहन का पता नही चल सका था। DSP आशोक चौरसिया ने सिवनी मार्ग पर स्थित टोल नाका संचालक से पिछले दो घंटे के दौरान वहां से गुजरे वाहनों की डिटेल मांगी है। टोल नाका की डिटेल के आधार पर वाहन का पता लगाया जाएगा। हालांकि दोपहिया वाहन को किसी बस के द्वारा टक्कर मारे जाने की संभावना प्राथमिक पूछताछ में सामने आई है।

तीन मौतों पर बिलखते रहे परिजन, खो बैठे होशोहवास
एक दोपहिया वाहन में सवार ग्राम सुरजना निवासी पोसीराम पिता चुन्नीलाल सनोडिया उम्र 45 वर्ष एवं मकरीमुन्ना पिता हरिराम उम्र 35 सहित ग्राम सर्रा निवासी कैलाश पिता रेखनलाल सनोडिया उम्र 40 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना वीभत्स था कि तीनों  के शव के क्षत विक्षत गए थे। इस बात की सूचना मिलने के बाद मृतकों के परिजन चौरई अस्पताल पहुंचे लेकिन शवों की हालत देखकर परिजन होश हवाश खो बैठे। देर रात तक चौरई में दोनों ग्रामों से लोगों की भीड़ लग गई थी।

इनका है कहना
हादसे के बाद शवों को अस्पताल में रखवाया गया है, जिस वाहन ने टक्कर मारी है उसकी तलाश की जा रही है टोल नाके से जानकारी मांगी गई है। जल्द ही उस वाहन का पता भी लग जाएगा।
अशोक चौरसिया, DSP चौरई।  

 

Created On :   12 Jun 2018 1:47 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story