मुंबई एयरपोर्ट से संदिग्ध ISIS आतंकी अबू जैद गिरफ्तार, यूपी ATS की कार्रवाई

UP ATS arrested suspected ISIS terrorist from Mumbai airport
मुंबई एयरपोर्ट से संदिग्ध ISIS आतंकी अबू जैद गिरफ्तार, यूपी ATS की कार्रवाई
मुंबई एयरपोर्ट से संदिग्ध ISIS आतंकी अबू जैद गिरफ्तार, यूपी ATS की कार्रवाई

डिजिटल डेस्क,मुंबई। उत्तर प्रदेश ATS और महाराष्ट्र पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान बड़ी सफलता मिली है। टीम ने मुंबई एयरपोर्ट से संदिग्ध आतंकी अबू जैद को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि जैद कल ही सऊदी अरब से भारत आया था। यूपी के आजमगढ़ के रहने वाले अबू जैद के बाकी साथियों को अप्रैल 2017 में गिरफ्तार किया गया था। IB ने इस संदिग्ध आतंकी के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया हुआ था।

ये भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर : उरी सेक्टर में घुसपैठ करते 2 आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी

यूपी के ADG लॉ एंड ऑर्डर आनंद कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि आतंकी अबू जैद की गिरफ्तारी मुंबई एयरपोर्ट से हुई है। हम इसे ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाए हैं। उन्होंने बताया कि जैद अपने संगठन के लिए विचारक के रूप में काम कर रहा था। वो  दुबई में बैठकर ISIS का भारत में नेटवर्क चला रहा था। अबू जाहिद सोशल मीडिया के जरिए ISIS में आतंकियों की भर्ती का काम करता था। बताया जा रहा है कि आतंकी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन इससे पहले ही मुंबई एयरपोर्ट पर यूपी पुलिस के DSP अनूप सिंह ने अबू जैद को गिरफ्तार कर लिया।

यूपी के आजमगढ़ का अबू जैद सऊदी अरब में रह रहा था और भारत में अपने गुर्गों को आतंकी घटनाओं के लिए उकसाने का काम कर रहा था। पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों के मोबाइल फोन से इसके बारे में सबूत भी मिले थे।  इसके बाद अबू के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया था।

ये भी पढ़ें- कन्नूर जिले के 6 युवकों ने ज्वॉइन किया IS : केरल पुलिस

साथी अप्रैल में हो चुके हैं गिरफ्तार
बता दें कि आतंकी अबू जैद के 4 साथियों को इसी साल अप्रैल महीने में गिरफ्तार किया गया था। यूपी ATS ने अन्य एजेंसियों और राज्य पुलिस की मदद से कार्रवाई को अंजाम दिया था। गिरफ्तार आतंकियों में उमर उर्फ नाजिम , गाजी बाबा उर्फ मुजम्मिल, मुफ्ती उर्फ फैजान तथा जकवान उर्फ फैजान हैं।

Created On :   5 Nov 2017 9:05 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story