प्लास्टिक से पटा इंडस्ट्रीयल एरिया,  दो दिन पहले पानी में आया था करंट 

Uppalwadi industrial estate plastic electric current
प्लास्टिक से पटा इंडस्ट्रीयल एरिया,  दो दिन पहले पानी में आया था करंट 
प्लास्टिक से पटा इंडस्ट्रीयल एरिया,  दो दिन पहले पानी में आया था करंट 

डिजिटल डेस्क, नागपुर। गंदगी से पटे पड़े उप्पलवाड़ी इंडस्ट्रीयल एरिया में जगह-जगह प्लास्टिक थैलियां पड़ी होने से रास्ता जाम हो गया है। खाली जगहों पर बड़े पैमाने पर प्लास्टिक थैलियां पड़ी होने से बारिश का पानी जगह-जगह जमा हो गया है। खुले प्लाटों में बारिश का पानी जमा होने से दो दिन पहले पानी में करंट आ गया था। समय रहते बिजली विभाग को सूचना मिलने से बड़ा हादसा टल गया। गंदगी व मूलभूत सुविधाओं से वंचित यह इलाका जिले के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के निर्वाचन क्षेत्र में आता है। 

शहर से सटे उप्पलवाड़ी इंडस्ट्रीयल एरिया में रास्ते की दयनीय अवस्था है। खुले प्लाटों में जमा बारिश के पानी से जगह-जगह तालाब नजर आते हैं। रास्ते पर कीचड़ ही कीचड़ नजर आता है। खुले प्लाटों में बिजली के खंबे लगे हुए हैैं। बारिश का पानी जमा होने से करंट लगने का खतरा भी बढ़ गया है। दो दिन पहले पानी में करंट आने से हड़कंप मच गया था। समय रहते बिजली विभाग ने कार्रवाई करने से बड़ा हादसा टल गया। प्रतिबंधित प्लास्टिक थैलियां जगह-जगह डालने से रास्ता जाम हो गया है। बारिश के पानी की निकासी मुश्किल हो गई है। गंदगी का साम्राज्य चारों आेर नजर आता है। राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल का ध्यान नहीं होेने से प्रतिबंधित प्लास्टिक थैलियांे की तादात बढ़ती ही जा रही है। उप्पलवाड़ी में जिप प्रशासन व प्रदूषण नियंत्रण मंडल का ध्यान नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। मुकेश सिंह व दीपक पराते का कहना है कि, गंदगी व कीचड़ से भरे इस परिसर में प्लास्टिक थैलियों के कारण बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। परिसर में बदबू फैल गई है। बिजली के खंभे पर लटकते तार कभी भी पानी में गिर सकते हैं। प्रशासन से कार्रवाई की मांग उन्होंने की है। 

ग्राम पंचायतों के लिए 58.21 करोड़ का विशेष अनुदान
जिला नियोजन समिति के अध्यक्ष व पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने वर्ष 2019-20 के लिए जिले की ग्राम पंचायतों के लिए नागरिक जनसुविधा अंतर्गत 58.21 करोड़ रुपए मंजूर किया है। यह बड़ी रकम जिले की 616 ग्राम पंचायतों को विकास कार्यों के लिए उपलब्ध होगी। जिले की 616 ग्राम पंचायतों को जनसुविधा के लिए 4434.50 लाख की निधि मंजूर हुई है। नागरिक सुविधा अंतर्गत 36 ग्राम पंचायतों को 1386.29 लाख की निधि मंजूर की गई है। इसके अंतर्गत श्मशान रोड, श्मशान भूमि, रास्ता, पीने का पानी, संरक्षण दीवार, शोकसभा शेड, भूमिगत गटर का निर्माणकार्य, सुलभ शौचालय, गिट्टीकरण, ग्राम पंचायत भवन आदि काम किए जाएंगे। गांव का विकास साधने में ग्राम पंचायतों को बड़ी मदद इस निधि से मिलेगी। इस निधि से ग्राम पंचायत के सरपंच और ग्रामीणों में आनंद का वातावरण है। 
 
 

Created On :   29 July 2019 3:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story