जेल में हंगामा, सीरियल ब्लास्ट के दोषी नावेद पर जानलेवा हमला

Uproar in jail fatal attack on convicted of serial blast
जेल में हंगामा, सीरियल ब्लास्ट के दोषी नावेद पर जानलेवा हमला
जेल में हंगामा, सीरियल ब्लास्ट के दोषी नावेद पर जानलेवा हमला

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जेल में सीरियल बम ब्लास्ट के दोषी कैदी पर जानलेवा हमला हुआ। हमला करने वाला कैदी हत्या का दोषी है। वह उम्र कैद की सजा काट रहा है। बीच-बचाव करने पहुंचे जेलरक्षक से भी दोनों कैदियों ने मारपीट की। इससे जेल की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। धंतोली थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। 

बताया जाता है कि सुबह कैदी नाश्ते के लिए बाहर निकले। किसी बात को लेकर कैदी नावेद हुसैन खान रशीद हुसैन खान (40) और मोहम्मद आजम अस्लम भट्ट (40) में विवाद हो गया। इसके बाद दोनों कैदी एक-दूसरे पर टूट पड़े। जेलरक्षक ईश्वरदास तुलशी राम बहेकर बीच-बचाव किया तो दोनों कैदियों ने उसके साथ भी मारपीट की है। दोनों कैदी मामूली रूप से जख्मी भी हुए हैं। नावेद मुंबई का है। उसे फांसी की सजा हुई है। 11 जुलाई 2006 को मुंबई के लोकल ट्रेनों में हुए सीरियल बम ब्लास्ट के दोषियों में से एक नावेद है। इस मामले में दर्जन भर दोषियों को पकड़ा गया था। इस बीच अदालत ने नावेद को फांसी की सजा सुनाई है। तब से वह नागपुर जेल में है। उसे सुरक्षा गार्ड के अ विभाग के बैरक में रखा गया है।

एक ही बैरक में रखे गए हैं दोनों
मोहम्मद आजम हत्यारा है। उसे उम्रकैद की सजा हुई है। जेल में बर्ताव ठीक नहीं होने के कारण आजम को नावेद के साथ उसी के बैरक में रखा गया है। मौका मिलते ही दोनों एक-दूसरे पर टूट पड़ते हैं। 

मुंबई में 189 लोगों की जान ली थी नावेद ने 
सीरियल ब्लास्ट के दौरान नावेद ने ट्रेनों की रेकी की थी। भिवंडी से बांद्रा स्टेशन तक बम भी लेकर गया था तथा खार स्टेशन पर नावेद ने खुद बम प्लांट किए थे। इसके बाद हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में 189 लोग मारे गए थे। प्रकरण में 12 आराेपियों को पकड़ा गया था। इनमें मास्टरमाइंड नावेद भी शामिल था। 
 

Created On :   26 Feb 2020 5:35 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story