- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष की उम्र...
भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष की उम्र को लेकर बवाल -मामला पहुंचा भोपाल

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा/परासिया । विधान सभा क्षेत्र परासिया अंतर्गत भाजपा के उमरेठ मंडल में नवनियुक्त अध्यक्ष कमलेश धुर्वे की उम्र को लेकर बवाल उठ गया है। मामला सामने आने पर जिला भाजपा ने प्रकरण को आरोप और प्रस्तुत हुए साध्य को प्रदेश भाजपा संगठन को भेज दिया है।
उमरेठ मंडल में कमलेश धुर्वे को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अपनी दावेदारी के दौरान कमलेश ने अपना परिचय पत्र प्रस्तुत किया था, जिसमें उसकी उम्र 40 वर्ष अंकित थी। वहीं नियुक्ति घोषित होने के बाद सोशल मीडिया के माध्यम से कमलेश धुर्वे का शाला प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया गया, जिसमें उसकी उम्र 44 वर्ष दर्शायी जा रही है। मामला जिला भाजपा संगठन तक पहुंच गया है। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कमलेश मालवी कहते हैं कि इस मामले में किसी भी भाजपाई द्वारा शिकायत नहीं हुई है। सोशल मीडिया के माध्यम से मामला सामने आने पर जिला संगठन को स्थिति से अवगत कराया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र राजू परमार कहते हैं कि मंडल अध्यक्ष पद की उम्र सीमा प्रदेश भाजपा संगठन द्वारा तय है, जिससे इस मामले को प्रदेश संगठन के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया है। जिस पर भोपाल में निर्णय होगा।
Created On :   20 Nov 2019 1:06 PM IST