- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- यूपीएस मदान महाराष्ट्र के नए चुनाव...
यूपीएस मदान महाराष्ट्र के नए चुनाव आयुक्त, रह चुके हैं मुख्य सचिव

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश के नए राज्य चुनाव आयुक्त यू.पी.एस. मदान ने पदभार स्वीकार कर लिया है। गुरुवार को राज्य चुनाव आयोग के सचिव किरण कुरुंदकर ने मदान का कार्यालय में स्वागत किया। राज्य चुनाव आयुक्त जे एस सहारिया का कार्यकाल 4 सितंबर को खत्म हो गया था। इसके बाद तत्कालीन राज्यपाल सी विद्यासागर राव ने मदान की नियुक्ति को मंजूरी दी।
साल 1983 बैच के आईएएस अफसर रहे मदान राज्य के मुख्य सचिव की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वे विभिन्न जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिलाधिकारी और मंत्रालय में अतिरिक्त मुख्य सचिव पद पर सेवाएं दे चुके हैं। मदान मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) के आयुक्त और महाराष्ट्र गृहनिर्माण व क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भी थे। इसके साथ ही उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग की ओर से मुख्य चुनाव अधिकारी के रूप में राज्य के लोकसभा और विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी संभाली थी।
Created On :   5 Sept 2019 8:04 PM IST