तेल्हारा में मौसम के बदलाव से विभिन्न बीमारियां बढ़ीं, अस्पतालों में मरीजों की भीड़

Various diseases increased due to change of weather in Telhara, patients crowded in hospitals
तेल्हारा में मौसम के बदलाव से विभिन्न बीमारियां बढ़ीं, अस्पतालों में मरीजों की भीड़
परेशानी तेल्हारा में मौसम के बदलाव से विभिन्न बीमारियां बढ़ीं, अस्पतालों में मरीजों की भीड़

डिजिटल डेस्क, तेल्हारा। बरसात के दिनों में आए मौसम के बदलाव से तेल्हारा शहर समेत पूरे तहसील में विभिन्न प्रकार की बीमारीयां बढ़ गई है। सरकारी हो या निजी अस्पताल हो यहां पर मरीजों की भीड़ दिखाई दे रही है। दूसरी ओर सरकारी स्वास्थ्य विभाग सुस्त नजर आ रहा है। तेल्हारा नगर पालिका प्रशासन और तहसील स्वास्थ्य विभाग की ओर से तुरंत उपाययोजनाएं की जाए, ऐसी मांग नागरिकों की ओर से हो रही है। तेल्हारा शहर और तहसील में रूक रूक कर बारिश शुरू है। तकरीबन 20 दिनों से बारिश शुरू है। शहर में गंदे पानी की आपूर्ति : तेल्हारा शहर की जनता पहले ही विभिन्न बिमारियों से परेशान है। ऐसे में शहर के गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। दूषित पानी पीने से पेट की बीमारियां बढ़ रही है। कई जगह पाइपलाइन लिकेज है जिससे दूषित जलापूर्ति हो रही है, ऐसी जानकारी मिली है। नागिरक पाणी को गरम करके पीए और खुले में बेचे जा रहे खाद्य पदार्थ का सेवन न करे, ऐसा आवाहन स्वास्थ्य विभाग की ओर से किया गया है। 

स्वास्थ्य के बारे में सचेत रहें

राजेश गुरव मुख्यधिकारी न.प. तेल्हारा के मुताबिक बरसात के दिनों में जलापूर्ति की समस्या होती है। लोग ऐसे समय पानी को उबालकर और छानकर पीने के लिए इस्तेमाल करे। वहीं खुले में बेच जा रहे खाद्य पदार्थ को खाना टाल दे। ताजा भोजन करें, स्वास्थ्य की ओर विशेष ध्यान दे। 5 दिन से ज्यादा बुखार रही तो स्वास्थ्य विभाग की सलाह ले। 

टीकाकरण और बूस्टर डोज लें

प्रविण चव्हाण , तहसील स्वास्थ्य अधिकारी तेल्हारा के मुताबिक तेल्हारा तहसील के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए गए है। स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। टिकाकरण, बुस्टर डोज लिया जाए। 

 

 

 

Created On :   25 July 2022 6:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story