नहर में गिरा वाहन, दो युवक हुए गंभीर रूप से घायल

Vehicle fell in canal, two youths were seriously injured
नहर में गिरा वाहन, दो युवक हुए गंभीर रूप से घायल
भंडारा नहर में गिरा वाहन, दो युवक हुए गंभीर रूप से घायल

डिजिटल डेस्क, लाखांदुर। तहसील के दोनाड-खैरना मुख्य मार्ग के समीप खोदी गई नहर के पास से गुजरते समय दोपहिया चालक का अचानक संतुलन बिगड़ने से दोपहिया समेत दोनों युवक नहर में गिर पड़े। इस हादसे में मोहरणा निवासी उदाराम मेश्राम व बबलू भानारकर नामक दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए है। यह हादसा शनिवार 27 नवंबर की शाम 6.30 बजे के दौरान हुआ। इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय नागरिकों ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों को नहर से बाहर निकालकर लाखांदुर के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती किया है। जहां उन पर उपचार शुरू है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम को उक्त दोनों युवक अपना निजी काम निपटाकर दोपहिया से अपने गांव की ओर लौट रहे थे। दोनाड-खैरना मुख्य मार्ग से गुजरते समय यहां मार्ग के समीप खोदी गई नहर के पास अचानक दोपहिया से संतुलन बिगड़ने से दोपहिया समेत दोनों नहर में गिर पड़े। जिसमें दोनों को गंभीर चोट लगी है। इस समय ग्रामीणों ने बताया कि मुख्य मार्ग पर नहर का निर्माणकार्य अंतर्गत खुदाई का काम किया गया है, परंतु यहां मार्ग पर वाहन चालकों के लिए दिशा निर्देश फलक नहीं लगाए जाने के कारण आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही है। इसके लिए स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से यहां नहर के निर्माण कार्य स्थल पर दिशा निर्देश फलक लगाए जाने की मांग की है।

Created On :   29 Nov 2021 1:10 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story