- डीजल-पेट्रोल के बाद बढ़े सीएनजी और पीएनजी के दाम, आज से लागू हुई कीमत
- चीनी हैकर्स ने एसआईआई और भारत बायोटेक को बनाया निशाना, कर रहा साइबर हमले
- पटरी पर लौट रही अर्थव्यवस्था, जीएसटी वसूली लगातार पांचवें महीने एक लाख करोड़ के पार
- असम में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 2.9 रही तीव्रता
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मैरीटाइम इंडिया समिट का आज 11 बजे करेंगे उद्घाटन
बच्चों की मदद से वाहन चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी पकड़ाए

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मौज-मस्ती के लिए वाहन चोरी करने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने धरदबोचा। वाहन चोरी में चार विधि संघर्षग्रस्त बालक भी शामिल हैं। इनके मुखिया अमोल दुर्योधन गजभिये (27), पुंजारामवाड़ी, गौरीगौरा चौक, डिप्टी सिंग्नल, कलमना निवासी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इन वाहन चोरों से 5 दोपहिया वाहन, 7 नग तेल के डिब्बे सहित करीब 1 लाख 12 हजार रुपए का माल जब्त किया है।
बच्चों की मदद से चुराए वाहन
आरोपी अमोल ने पुलिस को बताया कि, वह विधि संघर्षग्रस्त बालकों की मदद से वाहनों की चोरी करता था। उसके बाद वह उन्हें भी वाहन चलाने के लिए देता था। मौज-मस्ती के लिए उसने अपने साथियों को वाहन चोरी में शामिल कर लिया था। वह उनका मुखिया बनकर उनसे काम कराने लगा था। यह विधि संघर्षग्रस्त बालक वाहन चोरी में इतने शातिर हैं कि, पलक झपकते ही वाहन चुराकर फरार हो जाते हैं। इन आरोपियों ने लकड़गंज क्षेत्र में घर के सामने खड़ी संजय मारवडकर का दोपहिया वाहन क्र.-एम.एच.-31-डी.एल- 6929 चुराया था। संजय ने लकड़गंज थाने में इसकी शिकायत की थी। पुलिस ने आरोपी अमोल और उसके साथियों से संजय मारवडकर का दोपहिया वाहन भी जब्त किया है। आरोपी अमोल और उसके साथियों से वाहन चोरी के 6 मामले उजागर हुए हैं। इन आरोपियों ने कलमना, लकड़गंज और मौदा क्षेत्र से वाहनों की चोरी करने की बात स्वीकार की है। उक्त मामले अपराध शाखा पुलिस विभाग की यूनिट-1 के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संतोष खांडेकर और सहयोगियों ने उजागर किए हैं।
दोपहिया पर सवार महिला के गहने छीनकर फरार
लकड़गंज क्षेत्र में बाइक पर तिबल सीट सवार होकर आए तीन चेन स्नैचरों ने दोपहिया पर रिश्तेदार के घर जा रही महिला के गले से सोने के गहने सहित करीब 38 हजार रुपए का माल छीनकर फरार हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार प्लाट नं.-5 एनआईटी गार्डन, शांतिनगर निवासी नीलम शाहू रविवार को दोपहिया वाहन पर मानेवाड़ा में किसी रिश्तेदार के यहां जा रही थी। इस दौरान पाटीदार भवन, लकड़गंज परिसर में बाइक पर आए तीन चेन स्नैचरों ने झपट्टा मारकर नीलम शाहू के गले से सोने के गहने छीन लिए और फरार हो गए। नीलम दोपहिया वाहन से गिरते- गिरते बची। उसने मदद के लिए गुहार लगाई, लेकिन तब तक चेन स्नैचर उसकी आंखों से ओझल हो चुके थे। नीलम शाहू ने लकड़गंज थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने चेन स्नैचरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस
सूत्रों ने बताया कि, चेन स्नैचिंग की इस वारदात के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं या नहीं, इस बारे में पुलिस छानबीन कर रही है। हालांकि पुलिस ने आस-पास के गलियों में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस को उम्मीद है कि, जल्द ही चेन स्नैचर पकड़े जाएंगे।
कमेंट करें
ये भी पढ़े
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।