एंबुलेंस-ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, मृतको की संख्या हुई 4 

Violent collision between ambulance-truck, death toll 4
एंबुलेंस-ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, मृतको की संख्या हुई 4 
हादसा एंबुलेंस-ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, मृतको की संख्या हुई 4 

डिजिटल डेस्क, हिंगोली। जिले की कलमनुरी तहसील के डोंगरकडा से नांदेड जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा हुआ। हिवरा पाटी के समीप एंबुलेंस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हुई, इस दौरान दो की मौत हो गई, पांच अन्य घायल हो गए। मामले में नांदेड में उपचार करवा रहे दो और घायलो की मृत्यु हो गई। इस प्रकार दुर्घटना में मृतको की संख्या बढ़कर चार हो गई है। सूत्रों के मुताबिक नांदेड में उपचार करवा रहे जिन दो घायलो की मृत्यु हुई थी, उनमें सुधाकर पंडित और सचिन गोवंदे का नाम शामिल है।

Created On :   23 Nov 2022 3:13 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story