गोंदिया और वाशिम में किसानों की सहायता के लिए विजन डाक्यूमेंट, राज्यपाल काे सौंपी रिपोर्ट

Vision Document for the farmers of Gondia and Washim, report submitted to governor
गोंदिया और वाशिम में किसानों की सहायता के लिए विजन डाक्यूमेंट, राज्यपाल काे सौंपी रिपोर्ट
गोंदिया और वाशिम में किसानों की सहायता के लिए विजन डाक्यूमेंट, राज्यपाल काे सौंपी रिपोर्ट

डिजिटल डेस्क, नागपुर। विदर्भ में किसानों को संकट से बचाने में सहायता के लिए विदर्भ वैधानिक विकास मंडल विजन डाक्यूमेंट तैयार कर रही है। फिलहाल गोंदिया व वाशिम जिले के लिए डाक्यूमेंट तैयार कर राज्यपाल के पास मंजूरी के लिए भेज दिया गया है। विदर्भ में कृषि क्षेत्र में सिंचाई के अनुशेष को दूर करने के लिए भी लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 2022 तक 2,23,264 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र को सिंचित करने की योजना पर जोर दिया जा रहा है। विदर्भ विकास वैधानिक मंडल के अध्यक्ष चैनसुख संचेती ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता में जानकारी दी। दक्षिण अंबाझरी मार्ग स्थित मंडल भवन में आयोजित वार्ता में उन्होंने विविध उपाययोजनाओं का भी जिक्र किया।

विदर्भ में किसान आत्महत्या के बढ़ते आंकड़ों पर उन्होंने कहा कि आत्महत्या कम करने की उपाययोजना की जा रही है। आत्महत्या के आंकड़ों में कमी भी आयी है। विदर्भ विकास की योजनाओं के लिए आवश्यक निधि के संंबंध में प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द ही निधि मंजूरी के संबंध में शासनादेश जारी होनेवाला है। विविध संस्थाओं के माध्यम से कृषि विकास के संबंध में अध्ययन किए जा रहे हैं। विदर्भ के 11 जिलों में कृषि आधारित विकास कार्य के लिए 9 क्षेत्र निर्धारित किए गए है।

उपसमिति इस मामले में अध्ययन कर रही है। अमरावती विभाग में सिंचाई का अनुशेष 1,79,477 हेक्टेयर है। इनमें अमरावती 72,971 हेक्टेयर, अकोला 45,028 हेक्टेयर, वाशिम 9,216 हेक्टेयर व बुलढाणा जिले में 52,262 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई का अनुशेष है। अमरावती विभाग में विकास कार्य के लिए राज्य सरकार से 765 करोड रुपये की निधि मिली है। विदर्भ में सिंचाई परियोजनाओं के लिए केंद्र की बलिराजा सिंचाई योजना के तहत सहायता मिल रही है। विदर्भ के 56 िसंचाई प्रकल्प केंद्र सरकार की सहायता से चल रहे हैं। 

 

Created On :   18 July 2019 8:11 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story