वॉकाथन में लगा शिक्षा- स्वास्थ्य और आर्थिक मजबूती का नारा

walkathon 2017 was organised by Dawoodi Bohra Community on sunday
वॉकाथन में लगा शिक्षा- स्वास्थ्य और आर्थिक मजबूती का नारा
वॉकाथन में लगा शिक्षा- स्वास्थ्य और आर्थिक मजबूती का नारा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। दाऊदी बोहरा समाज ने राज्यभर में वॉकाथन 2017 का आयोजन किया। इस मौके पर रविवार सुबह साढ़े तीन सौ से ज्यादा सदस्यों ने मार्निंग वॉक किया। साथ ही इसके फायदे बताए। इसके अलावा समाज को हैल्थ के प्रति अवेयर करने के लिए घर-घर पहुंच बनाई। परिवारों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनी। सभी की शुगर और बीपी की जांच की गई। लोगों को ह्दय से जुड़ी समस्याओं की भी जानकारी दी गई। इस काम के लिए मुंबई के एक खास दल यहां आया है। जिसमें डॉक्टर और जानकार भी शामिल हैं। जो हैल्थ से जुुड़ी समस्याओं का निदान कर रहे हैं। शारीरिक समस्याओं के अलावा लोगों की मनोविज्ञान से जुड़ी परेशानियों का भी हल भी बताया जा रहा है।

सैयदना साहब के जन्मदिन तक खास अभियान

समाज की तरफ से हर व्यक्ति की समस्या जानकर उसे सुलझाने के लिए मोहम्मद पैगंबर के जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी से सैयदना साहब के जन्मदिन 7 जनवरी तक अभियान चलाया जा रहा है। सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब के प्रतिनिधि ताहाभाई हकिमुद्दीन ने बताया कि मुंबई और सूरत से 20 प्रतिनिधियों की टीम समाज घर-घर पहुंचकर सेवा भाव से जुटी है। इसी के तहत वॉकाथन बुहानी मस्जिद, माउंट रोड से होते हुए समाप्भात हुआ। इसमें अमिल मीकादद, मुफ़ादल भैसहाब, एसके नजमुद्दीन फिदवी, सैफुफुद्दीन फिदवी और एसके मोइज बांदली शामिल थे।

विवाह समारोह में फिजूल खर्च रोकने की अपील

समाज के स्थानीय 400 लोगों के सहयोग से अल-जामिया सैफिया यूनिवर्सिटी सूरत के 15 विद्यार्थी और मुंबई से 5 सदस्यों की टीम धार्मिक, आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक और स्वास्थ्य संबंधित विषयों पर लोगों को जागरुक रह रही है। इसके तहत बेघरों को घर दिलाने, शिक्षा में सहायता, गरीब बच्चों का अच्छे स्कूल में दाखिला, छात्रवृत्ति देकर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने का काम किया जा रहा है। स्वास्थ्य को लेकर डायबिटिज कैंप लगाया गया। भारत के अलावा वदेश में भी 1 लाख 60 हजार लोगों के खून की जांच की जा रही है। समाज के सदस्यों को कि स्वास्थ्य के प्रति जागरुक किया जा रहा है। इसमें खास तौर से रिश्ते जोड़ने के लिए व्यक्तिगत और सामूहिक परिचय सम्मेलन किए जा रहे हैं। साथ ही विवाह समारोह में फिजूल खर्च रोकने को लेकर अपील की जा रही है।

गरीबों तक पहुंचाया जा रहा बचा खाना

सामूहिक समारोह में बचा खाना गरीबों को बांटा जाता है। इसके लिए समाज की दाना टीम बनाई गई है। भोजना का समय समाप्त होने पर दाना टीम कार्यक्रम स्थल पहुंचती है। बचे हुए खाने की पैकिंग कर गरीब बस्तियों में बांटा जाता है।

Created On :   24 Dec 2017 4:17 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story