वलसे-पाटील बोले - शिंदे-फडणवीस सरकार ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाएगी

Walse-Patil said - Shinde-Fadnavis government will not be able to run for long
वलसे-पाटील बोले - शिंदे-फडणवीस सरकार ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाएगी
दावा वलसे-पाटील बोले - शिंदे-फडणवीस सरकार ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाएगी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राकांपा के वरिष्ठ नेता तथा राज्य के पूर्व गृहमंत्री दिलीप वलसे-पाटील ने प्रदेश की शिंदे-फडणवीस सरकार के गिरने की भविष्यवाणी की है। रविवार को पुणे में वलसे- पाटील ने साल 2024 के विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर भाजपा और शिवसेना (शिंदे गुट) के नेताओं के बीच के खींचतान पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि राज्य की शिंदे-फडणवीस सरकार अस्थिर है। इसलिए यह सरकार ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाएगी। हम लोगों को पता है कि सरकार के भीतर क्या चल रहा है? भाजपा और शिंदे गुट के विधायकों के विचारों में तालमेल हो पाना मुश्किल नजर आ रहा है। दूसरी तरफ सुप्रीम कोर्ट में सत्तार संघर्ष पर फैसला भी आने वाला है। ऐसे में देखिए कितने दिनों तक सरकार चल पाती है।         

सीएम के संपर्क में 10 से 12 विधायक- उदय सामंत  

शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता तथा प्रदेश के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी के विधायकों के टूटने को लेकर बड़ा दावा किया है। रविवार को रत्नागिरी में सामंत ने कहा कि महाविकास आघाड़ी के 10 से 12 विधायक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के संपर्क में हैं। धीरे-धीरे ये विधायक शिवसेना (शिंदे गुट) में प्रवेश करेंगे। राज्य में जल्द ही राजनीतिक धमका होने वाला है। 
 

Created On :   19 March 2023 2:39 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story