जिले में बिका 164 करोड़ का कपास और सोयाबीन

Wardha - Cotton and soybean worth 164 crores sold in the district
जिले में बिका 164 करोड़ का कपास और सोयाबीन
वर्धा जिले में बिका 164 करोड़ का कपास और सोयाबीन

डिजिटल डेस्क, वर्धा। दिवाली की बोनस फसल के रूप में सोयाबीन व कपास की पहचान है। दिवाली के मौके पर इन दोनों फसलों की उपज किसानों के घर आने की शुरुआत होती है। कुछ किसान आगामी दिनों में इस खेत माल के दाम बढेंगे इस आशा से उन्होंने यह फसल अपने घरो में ही संचित कर रखी है। इस वर्ष जिले के करीब 27 हजार 870 किसानों ने उनके पास का करीब 1 लाख 90 हजार 364 क्विंटल सोयाबीन व 1 लाख 20 हजार 917 क्विंटल कपास की बिक्री किया है। जिले में 29 अक्टूबर तक करीब 85 करोड़ 66 लाख रुपए  सोयाबीन तथा 78 करोड़ 51 लाख रुपए के कपास की बिक्री की है। जिले में करीब 167.25 करोड़ रुपए के खेत माल का व्यवसाय हुआ है।  बाजार में 1 हजार 886 किसानों ने 12 हजार 696 क्विंटल सोयाबीन, सिंदी रेलवे बाजार में 650 किसानों ने 40 हजार 558 क्विंटल सोयाबीन, पुलगांव बाजार में 173 किसानों ने 2 हजार 76 क्विंटल सोयाबीन, आष्टी बाजार में 7 हजार 473 किसानों ने 16 हजार 494 क्विंटल सोयाबीन, समुद्रपुर बाजार में 88 किसानों ने 705 क्विंटल सोयाबीन, हिंगणघाट बाजार में 8 हजार 172 किसानों ने 1 लाख 944 क्विंटल सोयाबीन, आर्वी बाजार में 1 हजार 126 किसानों ने उनके पास का 16 हजार 891 क्विंटल सोयाबीन एेसे कुल 19 हजार 568 किसानों ने 1 लाख 90 हजार 364 क्विंटल सोयाबीन के माल की बिक्री की है। इन किसानों को व्यापारियों की ओर से 4 हजार 500 से 5 हजार 600 रुपए प्रति क्विंटल दाम दिए जाने का बताया गया हे। जिले के वर्धा बाजार में 1 हजार 252 किसानों ने उनका 11 हजार 659 क्विंटल कपास की बिक्री की है। सिंदी रेलवे बाजार में 180 किसानों ने 5 हजार 392 क्विंटल कपास, पुलगांव बाजार में 1 हजार 357 किसानों ने 12 हजर 526 क्विंटल, आष्टी बाजार में 130 किसानों ने 1 हजार 850 क्विंटल कपास, समुद्रपुर बाजार में 904 किसानों ने 11 हजार 735 क्विंटल कपास, हिंगणघाट बाजार में 3 हजार 770 किसानों ने 69 हजार 245 क्विंटल कपास तथा आर्वी बाजार में 704 किसानों ने 8 हजार 510 क्विंटल कपास एेसे कुल 8 हजार 302 किसानों ने 1 लाख 20 हजार 917 क्विंटल कपास की बिक्री की है। इन किसानों के कपास को व्यापारियों की ओर से 6 हजार 500 से 7 हजार 905 रुपए प्रति क्विंटल दाम दिए जाने का बताया गया है। अपना माल बिक्री करते समय किसानों ने हिंगणघाट बाजार को सर्वाधिक पसंद दर्शाने का जिले के सातों कृषि उपज बाजार समिति ने खरीदी किए सोयाबीन व कपास के माल के आंकडे़वारी पर से स्पष्ट होता है। 

हिंगणघाट बाजार में अब तक 8 हजार 172 किसानों ने 1 लाख 944 क्विंटल सोयाबीन तथा 3 हजार 770 किसानों ने उनके पास का 69 हजार 245 क्विंटल कपास की बिक्री करने का दिखाई दे रहा है।

Created On :   7 Nov 2021 1:27 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story