वर्धा के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते 17 पदक

Wardha players won 17 medals in state level competition
वर्धा के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते 17 पदक
उपलब्धि वर्धा के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते 17 पदक

डिजिटल डेस्क, वर्धा। जिला आष्टेडु मर्दानी आखाड़ा एसोसिएश्न  वर्धा शहीद हुतात्मा स्मारक वर्धा के खिलाड़ियों ने  उल्हास वाघ, सायली वाघ, इंद्रपाल गवली, अमोल मानकर, साहिल वाघ, आकांक्षा कापसे के मार्गदर्शन में अहमदनगर देवगड में महाराष्ट्र आष्टेडू मर्दानी आखाड़ा एसोसिएशन द्वारा राजेश तलमले, सुरेश लव्हाटे के मार्गदर्शन में राज्यस्तरीय आष्टेडु मर्दानी आखाड़ा स्पर्धा में वर्धा जिला का प्रतिनिधित्व किया। इस प्रतियोगिता में कुल 22 जिले शामिल हुए थे। पूरे महाराष्ट्र राज्य से कुल 550 विद्यार्थियों ने शामिल होकर प्रतियोगिता में जीत हासिल करने में सहयोग किया। इसमें वर्धा जिला आष्टेडु मर्दानी आखाड़ा एसोसिएशन के 21 प्रतिस्पर्धियों ने हिस्सा लिया था। जिसमें  आर्या पाटील रजत पदक, भूमिका खंडारे स्वर्ण पदक, तनुश्री गुजर स्वर्ण और रजत पदक, श्रावणी परसनकर स्वर्ण और ब्रान्स पदक, धनश्री मेंद स्वर्ण और रजत पदक, अमृता सोनटक्के रजत पदक, यथार्थ सोमकुवर स्वर्ण पदक, सोहम बोदिले रजत पदक, रोहित चौधरी रजत पदक, अरित मानकर कास्य पदक, सानविक लोंदासे रजत पदक, पवन चावरे रजत पदक, दर्शन गोल्हर रजत पदक, आर्यन छापेकर,वेदांत गुजरकर कास्य पदक, हर्षल पराते कास्य पदक, प्रसाद जांभुलकर रजत पदक, वेदांत चौधरी कास्य पदक, कृतिका ठाकरे रजत पदक, स्नेहान्श गायकवाड़ रजत पदक, अयान पाटील रजत पदक इन सभी प्रतियोगियों ने अपनी कला का अच्छा प्रदर्शन कर वर्धा जिले के लिए 17 पदक हासिल किए। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारी लीला वाघ, इंद्रपाल गवली, संजय आत्राम, कनिजा खान, मुन्ना सय्यद ताहेर अली, विलास डुबडुबे, अनुप कपूर आदि ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

Created On :   12 Jan 2022 2:48 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story