तीरंदाजी स्पर्धा में वर्धा की ओजस्वी को कांस्य पदक

Wardhas Ojaswi gets bronze medal in archery event
तीरंदाजी स्पर्धा में वर्धा की ओजस्वी को कांस्य पदक
उपलब्धि तीरंदाजी स्पर्धा में वर्धा की ओजस्वी को कांस्य पदक

डिजिटल डेस्क, वर्धा। जमशेदपुर में जे.आर.डी टाटा खेल संकुल में हाल ही में आयोजित वरिष्ठ राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में ओजस्वी उदय सालवे ने महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व कर उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ कांस्य पदक हासिल किया। महज 17 साल की ओजस्वी ने  इससे पहले जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व किया था। ओजस्वी सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली वर्धा जिले की पहली खिलाड़ी हैं। आेजस्वी की इस सफलता के लिए माता, पिता और बहन श्रावणी साल्वे का अहम योगदान रहा है। इस अवसर ओजस्वी को सदानंद जाधव, प्रमोद चंदुरकर, सचिव, दीपक वानवे, नितिन अंभोरे, विजय अंभोरे, सुदामजी शेलके, सुजीत मेढेकर, पवन जाधव, विलास मारोटकर, अनूप काकडे, शिक्षक आदि ने बधाई दी।

Created On :   14 Oct 2021 1:13 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story