व्यापारियों की चेतावनी, मांगे पूरी नहीं तो, सरेंडर कर देंगे लायसेंस - जिले में 450 से ज्यादा , मंडी शुल्क कम किए जाने की मांग  

Warning of traders, if the demands are not met, the license will surrender - more than 450 in the district
व्यापारियों की चेतावनी, मांगे पूरी नहीं तो, सरेंडर कर देंगे लायसेंस - जिले में 450 से ज्यादा , मंडी शुल्क कम किए जाने की मांग  
व्यापारियों की चेतावनी, मांगे पूरी नहीं तो, सरेंडर कर देंगे लायसेंस - जिले में 450 से ज्यादा , मंडी शुल्क कम किए जाने की मांग  

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। मंडी शुल्क की राशि कम किए जान की मांग को लेकर व्यापारी हड़ताल पर है। 24 सितंबर से लगातार हड़ताल रहने के बावजूद सरकार की ओर से कोई सुनवाई नहीं होने की दशा में अब व्यापारियों में आक्रोश है। इतना ही नहंी अब व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया जाता है तो आगामी दिनों में व्यापारी अपना लायसेंस सरेंडर कर सकते है। इसका सीधा असर व्यापार व्यवसाय पर पड़ेगा। यदि व्यापारियों की चेतावनी भविष्य में सहीं होती है तो आने वाले दिनों में व्यापार व्यवसाय में खासा असर पड़ेगा। छिंदवाड़ा कृषि उपज मंडी की बात करे तो यहां पर 450 से ज्यादा रजिस्टर्ड व्यापारी है।
सिर्फ मंडी टैक्स कम करने की मांग- शुक्ला
छिंदवाड़ा अनाज व्यापारी संघ के अध्यक्ष प्रतीक शुक्ला का कहना है कि प्रदेश में आचार संहिता लगने के बाद भी प्रदेश के सभी मंडी व्यापारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। प्रदेश व्यापारी महासंघ लगातार प्रदेश सरकार के संपर्क में है और उन्होंने प्रदेश के सभी व्यापारियों को मजबूती के साथ आंदोलन पर बने रहने के निर्देश दिया है। हमारी मांग है कि जब तक मंडी शुल्क घटाकर आधा प्रतिशत नहीं कर दिया जाता है मंडी में हड़ताल जारी रहेगी। अनाज व्यापारी संघ का कहना है कि केन्द्र सरकार के कृषि बिल से हमारा केाई विरोध नहीं है केवल राज्य सरकार से मंडी टैक्स घटाकर आधा प्रतिशत करने का है। इतना हीं नहीं यदि मांगों को नजरअंदाज किया जाता है तो आगामी दिनों में व्यापारी लायसेंस सरेंडर करके अपना विरोध दर्ज करा सकते है।
मंडी कर्मचारियों ने रैली निकालकर मांग रखने की मांगी अनुमति
- 25 सितंबर से चल रही कृषि उपज मंडी कर्मचारी संघ की हड़ताल
छिंदवाड़ा- कृषि उपज मंडी कर्मचारी संघ की 25 सितंबर से चल रही हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। कर्मचारियों ने कृषि उपज मंडी में कामकाज बंद रखकर अपना विरोध प्रदर्शन किया। मंडी कर्मचारी संघ ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर रैली निकालने की अनुमति मांगी है। यहां उन्होंने बताया कि प्रदेश के मंडी कर्मचारी वेतन भत्ते पेंशन की सुनिश्चिता के संबंध में प्रदेश सरकार के आश्वासन पूर्ण नहीं होन पर 25 सितंबर से प्रदेश स्तरीय हड़ताल पर है। इसी क्रम में 1 अक्टूबर को दोपहर बारह बजे से छिंदवाड़ा जिले के मंडी कर्मचारी  मंडी प्रांगण से कलेक्टर कार्यालय तक शांतिपूर्वक रैली निकालने की अनुमति के लिए ज्ञापन सौंपा था। हालांकि देर शाम तक मंडी कर्मचारी संघ को रैली निकालने की अनुमति नहीं मिली थी।
 

Created On :   1 Oct 2020 3:38 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story