नाबालिग को मौसा ने बनाया हवस का शिकार

wart raped a minor in nagpur district, accused arrested by police
नाबालिग को मौसा ने बनाया हवस का शिकार
नाबालिग को मौसा ने बनाया हवस का शिकार

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  रेप की घटनाओं का चारों तरफ विरोध होने के बावजूद इस तरह की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। रिश्तों को शर्मसार करने वाला रेप का एक और मामला उजागर हुआ है। मेहमान बनकर आई नाबालिग को उसके मौसा ने ही हवस का शिकार बना डाला। घटना के पांच महीने बाद नंदनवन पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी मौसा को गिरफ्तार किया है। 

धमकी देकर किया रेप 
जानकारी के अनुसार पीड़िता 17 वर्षीय नाबाालिग है। वह 25 नवंबर 2017 में अपनी मां के साथ मौसा प्रशांत के घर में मेहमान बनकर गई थी। उस रात करीब 3 बजे के दौरान जब परिवार के सभी सदस्य सोए हुए थे, तभी मौका देखकर प्रशांत ने उसे हवस का शिकार बनाया था। प्रतिकार करने पर पीड़िता को जान से मारने और बदनामी का डर दिखाकर चुप करा दिया था। बदनामी के डर से पीड़िता ने भी चुप्पी साध ली थी। इससे प्रशांत की भी हिम्मत बढ़ गई थी। कई बार वह उसे अकेले में घेरने का प्रयास करता रहा, मगर इस प्रकरण के बाद पीड़िता ने मौसा के घर जाना बंद कर दिया था। आत्मग्लानि होने से वह मानसिक तनाव में भी थी। 

पुलिस के सामने किया घटना का खुलासा 
बताया जाता है कि करीब सप्ताह भर पहले पीड़िता ने घर भी छोड़ दिया था। चार-पांच दिन वह गायब थी। परिजनों ने धंतोली थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज कराई थी। इस बीच रिश्तेदारों ने ही उसे ढूंढ निकाला था। पूछताछ करने पर पीड़िता ने परिजनों और पुलिस के सामने इस शर्मनाक कर देने वाली घटना का खुलासा किया। घटना नंदनवन क्षेत्र की होने से देर रात प्रकरण दर्ज किया गया। इसके तत्काल बाद नराधम मौसा को गिरफ्तार कर लिया गया। वह फर्निचर बनाने का काम करता है। रविवार की दोपहर उसे अवकाशकालीन अदालत में पेश कर 24 तारीख तक पीसीआर लिया गया है। 

Created On :   23 April 2018 3:36 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story