बिगड़े शहर के हालात, 3 दिन में एक बार हो रही पानी की सप्लाई

Water is being supplied once in 3 days in Chhindwara
बिगड़े शहर के हालात, 3 दिन में एक बार हो रही पानी की सप्लाई
बिगड़े शहर के हालात, 3 दिन में एक बार हो रही पानी की सप्लाई

डिजिटल डेस्क,छिंदवाड़ा। शहर अल्प वर्षा होने के चलते पानी की कमी से जूझ रहा है। नगर निगम क्षेत्र में रहने के बाद भी शहर का एक हिस्सा ऐसा है जहां लोगों को पानी के लिए 3-3 दिनों का इंतजार करना पड़ रहा है। यहां पानी की सप्लाई टैंकरों से की जा रही है।

पानी की कमी से जूझ रहे ये हालात शहर के सिवनी रोड स्थित वार्ड नंबर 22 के हैं। यहां घरों में नल तो लगे हुए हैं, लेकिन उनमें पानी नहीं आता है।  गर्मी में तो हालात बदतर हो जाते हैं । अल्प वर्षा के चलते सितंबर में ही लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तीन दिन में एक बार टैंकर आता है। एक टंकी पानी के लिए लोगों को मशक्कत करनी पड़ती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हालत ये हैं कि तीन दिन पुराना पानी पीकर गुजारा करना पड़ रहा है। जहां ये लोग रहते हैं वो पहाड़ी इलाका है। यहां निगम ने नल तो लगाए हैं लेकिन शहर के सामान दो दिन में एक बार भी यहां पानी नहीं आता है। घरों में लगे नल शोभा की सुपारी बन कर रह गए हैं। 

स्लम एरिया में बिगड़ी व्यवस्था
शहर के अधिकांश स्लम एरिया की यही स्थिति हैं। सिवनी रोड में शक्कर फैक्ट्री के पीछे बनी झुग्गी-झोपड़ियों में भी टैंकर के भरोसे सप्लाई हो रही है। यहां तो लोगों को पीने का पानी दूर-दूर से लाना पड़ता है।स्थानीय लोगों का कहना है कि  पानी की बड़ी दिक्कत हो रही है। पार्षद से कई बार शिकायत कर चुके हैं,लेकिन समाधान नहीं हो पा रहा है। 

Created On :   10 Sept 2017 1:02 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story