नागपुर शहर में दिसंबर 2020 से 24 घंटे होगी जलापूर्ति , तैयारी में जुटा प्रशासन

Water supply will be 24 hours in Nagpur city from December 2020, administration in preparation
नागपुर शहर में दिसंबर 2020 से 24 घंटे होगी जलापूर्ति , तैयारी में जुटा प्रशासन
नागपुर शहर में दिसंबर 2020 से 24 घंटे होगी जलापूर्ति , तैयारी में जुटा प्रशासन

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर के इतिहास में पहली बार जलसंकट का सामना कर चुके नागरिकों के लिए एक राहतभरी खबर है। दिसंबर 2020 से शहर में 24 घंटे जलापूर्ति की जाएगी। मनपा जलप्रदाय समिति की बैठक के बाद समिति सभापति विजय झलके ने यह जानकारी दी।  उन्होंने कहा कि 24 घंटे जलापूर्ति योजना की शहर के कुछ हिस्से में शुरुआत हो चुकी है। इसे नागरिकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। संपूर्ण शहर में 24 बाय 7 जलापूर्ति योजना प्रक्रिया प्रगतिपथ पर है। इसमें कुछ दिक्कतें आने से विलंब हो रहा है। इन बाधाओं को दूर कर दिसंबर 2020 तक पूरा कर लिया जाएगा। बैठक में शहर की जोन निहाय जलापूर्ति का जायजा लिया गया। हुड़केश्वर नरसाला परिसर में जलापूर्ति व नल कनेक्शन जोड़ने की स्थिति की जानकारी ली गई। ओसीडब्ल्यू के माध्यम से किए काम और जोड़े गए नल कनेक्शन की जानकारी समिति के सामने प्रस्तुत करने के सभापति ने निर्देश दिए। नेहरू नगर जोन में जलप्रदाय विभाग की ओर से खोदे गए गड्ढे वैसे ही छोड़ दिए जाने की समिति सदस्यों ने शिकायत की। इसे तत्काल बुझाने के निर्देश दिए गए।

 धंतोली जोन में अनेक मीटर चोरी जाने की जानकारी दी गई। चोरी की घटनाओं की पुलिस में शिकायत करने के निर्देश दिए गए। गांधीबाग और आशीनगर जोन में कम प्रेशर से जलापूर्ति की शिकायत मिलने पर इसकी वजह का पता लगाकर उपाययोजना करने का सभापति ने आवश्वस्त किया। गांधीबाग जोन में जलापूर्ति बिल बकाया वसूली करने जाने पर बकायादारों द्वारा उल्टे दम भरा जाने की विभाग की ओर से व्यथा व्यक्त की गई। ऐसे बकायादारों का नल कनेक्शन खंडित करने के सभापति ने निर्देश दिए। 

50 कुओं पर आरओ यूनिट
शहर में 50 कुओं पर आरओ यूनिट लगाने की योजना है। प्रति जोन 5 यूनिट लगाकर वाॅटर एटीएम लगाए जाएंगे। गर्मी का मौसम शुरू होने से पहले इसे पूरा होने का विश्वास जलप्रदाय अधीक्षक अभियंता श्वेता बैनर्जी ने व्यक्त किया। अमृत योजना का काम अगस्त 2020 तक कर दिसंबर 2020 तक शहर टैंकर मुक्त होने का विश्वास सभापति झलके ने व्यक्त किया। गणेशोत्सव दौरान जलप्रदाय िवभाग की ओर से आयोजित झांकी स्पर्धा में विजेता 3 गणेशोत्सव मंडलाें को महापौर कक्ष में पुरस्कार वितरण करने के सभापति ने निर्देश दिए। बैठक में उपसभापति भगवान मेंढे, नेहरू नगर जोन सभापति समिता चकोले, लकड़गंज जोन सभापति राजकुमार साहू, आशी नगर जोन सभापति विरंका भिवगड़े, मंगलवारी जोन सभापति गार्गी चोपरा, समिती सदस्य संजय महाजन, दीपक चौधरी, भुट्टो जुल्फेकार अहमद, वैशाली नारनवरे, कार्यकारी अभियंता मनोज गणवीर, ओसीडब्लू के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय रॉय, संचालक एचआर तथा जनसंपर्क केएमपी सिंह, संचालक राजेश कारला उपस्थित थे।

7 अल्ट्रासोनिक फ्लो मीटर लगाए जाएंगे
नवेगांव और पेंच जलाशय से पानी लाने के लिए पाइप लाइन बिछाई गई है। इसमें लिकेज होने पर पता नहीं चलने से पानी बर्बाद होता है। लिकेज का तुरंत पता लग सके, इसलिए 30 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन पर 7 अल्ट्रासाेनिक फ्लो मीटर लगाने का िनर्णय बैठक में लिया गया।
 

Created On :   27 Nov 2019 8:55 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story