मानसून सत्र के लिए विधान भवन परिसर में लगेगा वाटरप्रूफ शामियाना

Waterproof tent for the mansoon session in Vidhansabha premises
मानसून सत्र के लिए विधान भवन परिसर में लगेगा वाटरप्रूफ शामियाना
मानसून सत्र के लिए विधान भवन परिसर में लगेगा वाटरप्रूफ शामियाना

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  4 जुलाई से होने जा रहे मानसून सत्र को देखते हुए लोककर्म विभाग (PWD) ने तैयारी शुरू कर दी है। विधान भवन के कुछ बैरकों की छत से पानी टपकता है। इसके सुधार का कार्य दो सप्ताह बाद शुरू हो जाएगा। पत्रकारों व कैमरों को पानी से बचाने के लिए परिसर में वाटरप्रूफ शामियाना लगेगा। इलेक्ट्रानिक्स मीडिया के स्टैंडिग कैमरे गीले न हों इसलिए छह (जमीन लेवल) इंच ऊंचा प्लेटफार्म बनाया जाएगा। साथ ही परिसर में जमा होने वाले पानी की निकासी की भी व्यवस्था की जाएगी।

नागपुर में होने जा रहे मानसून सत्र के दौरान विधान भवन की कार्यवाही कवर करने में किसी प्रकार की समस्या खड़ी न हो इसलिए PWD ने अपनी तैयारी जोर शोर से शुरू कर दी है। PWD को मानसून सत्र के संबंध में आज ही नोटिफिकेशन प्राप्त हुआ। विधान भवन की छत से बारिश का पानी न टपके इसका प्रात्यक्षिक किया गया। यहां से पानी टपकने की समस्या नहीं के बराबर है। साथ ही छत पर जहां पानी जमा रहने की संभावना है, वहां से पानी नीचे गिरे ऐसी व्यवस्था की जा रही है। परिसर में स्थित पार्टी कार्यालयों व सरकारी कार्यालयों के बैरक की छतों से पानी टपकता है, इन छतों को सुधारा जाएगा। परिसर में बारिश का पानी जमा होता है, इसलिए यहां स्लोप बनाकर व नालियां बनाकर पानी की निकासी की व्यवस्था की जाएगी। मंत्री, विधायक व पत्रकार परिसर में गिले न हो इसलिए परिसर में वाटरप्रूफ शामियाना लगाया जाएगा।

टेंडर जारी किए गए 
विधान भवन परिसर में मरम्मत व अन्य कार्यों के लिए टेंडर फ्लोट (जारी) कर दिए गए हैं। 6 जून तक टेंडर अपलोड (सबमिशन) हो जाएगा। 10 जून तक एजेंसी को काम अलाट हो जाएगा। उसके एक सप्ताह के भीतर काम शुरू हो जाएगा। छत का लीकेज दूर करने, पानी की निकासी, नाली निकालने व मरम्मत जैसे कामों को दो सप्ताह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद वाटरप्रूफ शामियाना, स्टेज बनाने का काम होगा।

160 खोली में रहने वालों को नोटिस 
मानसून सत्र काे देखते हुए सिविल लाइन्स स्थित 160 खोली में रहने वाले लोगों को नोटिस देकर मकान खाली करने को कहा गया है। सत्र के दौरान यहां आने वाले सरकारी अधिकारी-कर्मियों के लिए 160 खोली के कमरे खाली रखने पड़ते हैं।  इस बार सवा महीने तक यहां कमरे खाली रखे जाएंगे। सत्र के संबंध में कर्मचारी-अधिकारियों को आने का सिलसिला दो सप्ताह में शुरू हो जाएगा। दो सप्ताह में करीब 600 अधिकारी-कर्मचारी यहां विविध कामों पर लग जाएंगे।

बारिश का नहीं होगा असर 
बारिश से विधान भवन के अंदर व बाहर का कामकाज प्रभावित न हो इसका पूरा इंतजाम किया जाएगा। परिसर में वाटरप्रूफ शामियाना लगाया जाएगा। पानी निकासी की व्यवस्था की जाएगी। छह इंच ऊंचे स्टेज बनाए जाएगा। स्टेज पर विशेष प्रकार का कपड़ा लगाया जाएगा। कुछ बैरक की छत में सुधार किया जाएगा। पानी टपकने की बहुत कम समस्या है आैर इसे भी दूर कर दिया जाएगा। बारिश का परिसर में कोई असर नहीं होने दिया जाएगा।
चंद्रशेखर गिरि, उपकार्यकारी अधिकारी लोक कर्म विभाग, नागपुर

Created On :   2 Jun 2018 3:07 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story