- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- न जुदा होंगे हम... पति की मौत के...
न जुदा होंगे हम... पति की मौत के सदमे में पत्नी नेे त्यागे प्राण

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। पति-पत्नी के गहरे प्यार की असली मिसाल रविवार को चांद में देखने को मिली। साथ जीने और मरने की कसम लेकर शादी के अटूट बंधन में बंधे इस दंपती ने अंतिम सांसें भी साथ ली। बुजुर्ग पति की मौत के सदमे में पत्नी ने भी प्राण त्याग दिए। बुजुर्ग दंपती की अर्थी भी एक साथ उठी। इस दौरान यहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम थी।
चांद निवासी 95 वर्षीय बुजुर्ग गणेशलाल गुप्ता की रविवार शाम लगभग छह बजे मौत हो गई थी। पति की मौत का सदमा 85 वर्षीय श्रीमती गीता गुप्ता नहीं सह पाई। रोते-बिलखते रात लगभग 12 बजे गीता गुप्ता ने भी दम तोड़ दिया। एक साथ बुजुर्गों का साया उठने से गुप्ता परिवार शोक में है।
बैंड बाजे के साथ उठी अर्थी-
सोमवार को बुजुर्ग दंपती की अर्थी एक साथ घर से उठी। परिवार ने बैंड बाजे के साथ दंपती की अंतिम यात्रा निकाली। अंतिम यात्रा में शामिल समाज और परिचितों ने मोक्षधाम पहुंचकर बुजुर्ग मृतकों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
Created On :   7 Feb 2022 11:08 PM IST