उफ! ये उमस : बदरा आए बरसे और चलते बने : सिमटा कम दबाव का क्षेत्र

Weather : Cloud came and went away : Shrink low pressure area
उफ! ये उमस : बदरा आए बरसे और चलते बने : सिमटा कम दबाव का क्षेत्र
उफ! ये उमस : बदरा आए बरसे और चलते बने : सिमटा कम दबाव का क्षेत्र

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मंगलवार को फिर धूप और उमस भरी गर्मी महसूस होने लगी। जब्कि रविवार को उमड़-घुमड़ कर बरसे मानसूनी बादल सोमवार को नदारद रहे। विदर्भ को मानसून से भिगोने वाला कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश की ओर जाकर सिमट गया। इसके चलते रविवार को मानसूनी बौछारों से  भीगा शहर सोमवार को सूख-सूखा रहा। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार रात 8.30 बजे से सोमवार सुबह 8.30 बजे तक 11 मिमी बारिश दर्ज की गई। हालांकि रविवार को आई तेज बौछारों ने तापमान को काबू में कर लिया है। बहुत दिनों बाद दिन का पारा औसत पर आया, लेकिन हवा में नमी की अधिकता के चलते पूरे दिन उमस से लोग बेहाल नजर आए। हालांकि वर्षा ने रात के तापमान को भी नीचे गिरा दिया। इससे हवा में ठंडक समा गई। बहुत दिनों बाद लोग बगैर कूलर के भी सुकून से सो सके।

Created On :   25 Jun 2019 11:05 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story