बारिश से मौसम में घुली ठंडक, 6 अगस्त से बंगलुरु की उड़ान

weather cools down due to rain, Flight to bangalore will Start from 6th August
बारिश से मौसम में घुली ठंडक, 6 अगस्त से बंगलुरु की उड़ान
बारिश से मौसम में घुली ठंडक, 6 अगस्त से बंगलुरु की उड़ान

डिजिटल डेस्क, नागपुर। संतरानगरी से बंगलुरु की उड़ान 6 अगस्त से आरंभ होने वाली है। नागपुर से बंगलुरु के लिए यह उड़ान सप्ताह में सिर्फ 2 दिन रहेगी। लॉकडाउन के बाद बंगलुरु की उड़ान को आरंभ किया गया था, लेकिन बाद में बंद कर दिया गया था। जानकारी के अनुसार इंडिगो का विमान क्रमांक 6897 बंगलुरु से सुबह 9.35 बजे नागपुर पहुुंचेगा। इंडिगो का विमान क्रमांक 6269 नागपुर से सुबह 10.05 बजे वापस बंगलुरु के लिए उड़ान भरेगा। यह उड़ान सेवा सिर्फ गुरुवार और शनिवार को रहेगी। इसी के साथ नागपुर से हवाई सेवा 4 शहरों से जुड़ जाएगी। इसमें दिल्ली, मुंबई और पुणे के बाद बंगलुरु का नाम भी शामिल हो जाएगा।

बारिश से मौसम में घुली ठंडक

सोमवार को दिन में बादल छाए रहे खिली, दोपहर बाद झमाझम बारिश शुरु हो गई। इस दौरान बादलों की गड़गड़ाहट भी सुनाई दी। इसके पहले रविवार को दोपहर में हुई बारिश ने मौसम के मिजाज  को एकदम से बदल दिया। रविवार सुबह से ही सूर्यदेव प्रभाव दिखा रहे थे। तभी आसमान में बादल घुमड़ने लगे।  रिमझिम के बाद बारिश ने रफ्तार भी पकड़ी, लेकिन ऐसा ज्यादा देर तक नहीं रहा। इससे मौसम खुशनुमा हो गया। मौसम विभाग ने सोमवार से 6 अगस्त तक अच्छी बारिश की संभावना जताई थी। शनिवार को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस था। रविवार को 0.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की वजह से अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत तापमान से 4.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस था। रविवार को 1.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की वजह से न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत के बराबर है।

Created On :   3 Aug 2020 9:49 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story