मानसून सत्र के दौरान हो सकती है मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

Weather department warns of heavy rain during monsoon session
मानसून सत्र के दौरान हो सकती है मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने किया अलर्ट
मानसून सत्र के दौरान हो सकती है मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

डिजिटल डेस्क, नागपुर। आगामी 4 जुलाई से 20 जुलाई तक नागपुर में महाराष्ट्र विधानमंडल का मानसून सत्र चलेगा। विशेष यह कि जिस समय मानसून सत्र शुरू रहेगा, उसी समय शहर पर मूसलाधार बारिश का संकट मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने सरकार को जुलाई में 10 से 12 दिन मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है। इसे देखते हुए विभागीय प्रशासन की चुनौती समेत दिक्कतें भी बढ़ गई हैं। ऐसे में तैयारियों में तेजी लाते हुए बारिश से बचने के लिए शहर में जगह-जगह शेड बनाने के काम शुरू कर दिए गए हैं।

पुलिस विभाग ने पहले ही बंदोबस्त में तैनात जवानों के लिए जगह-जगह शेड बनाने की सूचना दी है। इसके अलावा विधानभवन परिसर और राजभवन, नागभवन परिसर में भी ताड़पत्री के शेड बनाने आरंभ कर दिए गए है। विधानभवन के मुख्य प्रवेश द्वार से इमारत तक शेड बनाया जा रहा है। इसके अलावा अतिरिक्त निवास व्यवस्था भी की जा रही है। बारिश के दौरान बिजली गिरने जैसी घटना न हो, इसके लिए विधानभवन परिसर में विशेष यंत्र लगाने की तैयारी की जा रही है।

 



30 साल बाद मिला मौका
मुंबई में विधानमंडल कामकाज सलाहकार समिति की बैठक हुई। बैठक में पहले ही विधानमंडल का मानसून सत्र 4 जुलाई से 20 जुलाई तक चलाने पर मुहर लग गई थी। आवश्यकता होने पर इसे आगे बढ़ाने पर विचार किया जाएगा। 30 साल बाद यह पहला मौका है जब नागपुर में मानसून सत्र होने जा रहा है। बारिश को देखते हुए इस बार मोर्चे और आंदोलनकारियों की संख्या पर भी असर पड़ने की संभावना है। शीतसत्र की तरह शायद मानसून सत्र में मोर्चे और आंदोलन न हो। हालांकि विदर्भवादियों ने मानसूत्र सत्र के पहले सप्ताह में विदर्भ बंद का आह्वान कर सरकार को घेरने की चेतावनी दे दी है। इसके लिए पुराना पुस्तक बाजार के विक्रेताओं ने भी सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरने का निर्णय लिया है। 
 

Created On :   20 Jun 2018 1:38 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story