कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी, विदर्भ में हो सकती है हल्की बारिश

Weather Report : May be Minor rain in Vidarbha
कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी, विदर्भ में हो सकती है हल्की बारिश
कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी, विदर्भ में हो सकती है हल्की बारिश

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मंगलवार को शहर में कुछ स्थानों पर बूंदा-बांदी हुई। सुबह से तेज धूप निकली थी, लेकिन दोपहर के बाद मौसम ने करवट बदली और बादल छा गए। बूंदाबांदी होने से शाम को शहर का मौसम भी ठंडा हो गया। बुधवार को भी विदर्भ में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है, जबकि शहर में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

तापमान में मामूली गिरावट

शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। नागपुर का न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस बढ़त होने से 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम है, वहीं 0.2 डिग्री सेल्सियस गिरावट के चलते अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस कम है।

अनुमान

मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार 26 मार्च को विदर्भ के भंडारा, चंद्रपुर, गड़चिरोली, गोंदिया और यवतमाल जिले में गरज के साथ बिजली और तेज हवा तथा कुछ स्थानों पर ओले गिरने का भी अनुमान है।

 

Created On :   24 March 2020 6:49 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story