बादलों के छंटते ही पारे ने मारी उछाल, उमस ने फिर घेरा

Weather report nagpur, mercury booms, shedding clouds, rain news
बादलों के छंटते ही पारे ने मारी उछाल, उमस ने फिर घेरा
बादलों के छंटते ही पारे ने मारी उछाल, उमस ने फिर घेरा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। बारिश के थमने के बाद से करीब 5 दिनों से शहर का मौसम सुहाना बना रहा। बीच-बीच में हल्की फुहारें आनंदित करती रहीं। बादलों के छाए रहने तथा धूप के नरम पड़ने से उमस व गर्मी से भी राहत रही। जानकारों के अनुसार, कम दबाव का क्षेत्र उत्तर प्रदेश के ऊपर ठिठका हुआ है। इससे उपराजधानी भी इसके घेरे के बाहरी किनारे में कुछ हद तक बनी हुई है। इससे बादलों का डेरा तो शहर में है, लेकिन नमी की कमी के चलते वर्षा थमी हुई है। सोमवार की रात मौसम परिवर्तन के चलते उमस महसूस की जाने लगी।

पारा करीब 4 डिग्री ऊपर

बारिश कमजोर पड़ने के बाद मौसम में उमस बढ़ गई है। इस बीच, तापमान में भी धीरे-धीरे वृद्धि दर्ज हो रही है। शुक्रवार से सोमवार तक दिन का पारा करीब 4 डिग्री ऊपर चढ़ा है। इससे गर्मी और उमस का असर दिखने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री ऊपर रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य पर 24.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आर्द्रता सुबह 81 तथा शाम को 89 प्रतिशत दर्ज की गई। बीच-बीच में हल्की फुहारें उमस से राहत दिलाने में कोई खास असर करती नहीं देखी जा रही है। बारिश के बाद लोगों ने कूलर आदि का उपयोग बंद कर दिये थे लेकिन सोमवार को लोग फिर कूलर आदि का सहारा लेते देखे गये। 

अब सताएगी उमस

मौसम जानकारों के अनुसार, कम दबाव का क्षेत्र अब उत्तर प्रदेश व बिहार पर बना हुआ है, जो धीरे-धीरे ऊपर की ओर खिसक रहा है। इससे उपराजधानी का आसमान इसके बाहरी किनारों से बाहर हो रहा है। अनुमान है कि अब मेघ संतरानगरी से रवानगी डालेंगे। बादलों के छंटते ही गर्मी और उमस संतरानगरी के वासियों को बेहाल करने लगेगी। जब तक लगातार बारिश नहीं होती तब तक उमस की मार लोगों को झेलनी पड़ सकती है।

Created On :   9 July 2019 6:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story