विदर्भ के चंद्रपुर और गडचिरोली में बारिश, नागपुर में छाए बादल

Weather report : Rain in Chandrapur and Gadchiroli of Vidarbha, cloudy in Nagpur
विदर्भ के चंद्रपुर और गडचिरोली में बारिश, नागपुर में छाए बादल
विदर्भ के चंद्रपुर और गडचिरोली में बारिश, नागपुर में छाए बादल

डिजिटल डेस्क, नागपुर। रविवार दोपहर बाद तेज हवा चलने लगी। आसमान में बदली छाते ही मौसम में ठंडक घुल गई। इन दिनों लगातार तापमान बढ़ा हुआ चल रहा था और 40 से 44 डिग्री के बीच तापमान चल रहा था जिससे गर्मी बढ़ी हुई थी। इसी बीच मौसम विभाग के अनुमान के चलते तेज हवाओं के चलते रविवार को तापमान में गिरावट देखने को मिली। एक साथ 3.5 डिग्री पारा लुढ़कने की वजह से शहर का अधिकतम पारा 40 डिग्री के नीचे पहुंच गया। इन दिनों लगातार सूर्यदेव अपने तेवर दिखा रहे है ऐसे में दोपहर में गर्मी के कारण हालत खराब हो जाती है।

इससे पहले शनिवार को शहर का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के बिलकुल करीब पहुंच गया था। सुबह से ही तेज धूप के कारण गर्मी ने परेशानी बढ़ा दी था। हालांकि शहर के साथ ही विदर्भ में राहत का अनुमान मौसम विभाग ने जता दिया था। जिले और शहर में हल्की बारिश की संभावना जताऊ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 दिनों तक बौछारें पड़ने की संभावना है। इसके पीछे दो कारण हैं-एक तो बंगाल की खाड़ी की ओर से नमी आ रही है और दूसरी ओर मध्य भारत के ऊपर चक्रवात बन रहा है। दोनों के ही कारण विदर्भ के विभिन्न जिलों में बारिश की स्थिति बन रही है। इसकी वजह से पारा एक बार फिर लुढ़क कर 40 डिग्री के करीब पहुंच सकता है।  

Created On :   10 May 2020 12:37 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story