हवा में घुली ठंडक, सूर्य पर बादलों का पहरा, उपराजधानी में 30 डिग्री पर पारा ठहरा

Weather : Sun was seen for some time, then it was cloudy in Sky
हवा में घुली ठंडक, सूर्य पर बादलों का पहरा, उपराजधानी में 30 डिग्री पर पारा ठहरा
हवा में घुली ठंडक, सूर्य पर बादलों का पहरा, उपराजधानी में 30 डिग्री पर पारा ठहरा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। बुधवार सुबह से ही बादलों का जमावड़ा लगा रहा। कुछ समय के लिए सूर्य के दर्शन हुए, फिर बादल छा गए। अचानक बौछारें पड़ीं, फिर मौसम साफ हो गया। शाम को भी बादलों का जमावड़ा लगा, लेकिन हल्की बारिश के बाद मौसम फिर स्थिर हो गया। क्षणिक ही सही, लेकिन बौछारों की वजह से हवा में ठंडक घुल गई। तापमान में मामूली बढ़त के साथ पारा 30 पर स्थिर बना हुआ है।

तापमान

बुधवार को 0.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़त के साथ अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस था।

इसी प्रकार, बुधवार को 0.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़त होने से न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस था।

अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, 24 और 25 सितंबर को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और फिर 26-27 सितंबर को जिले में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान मौसम खुशगवार बना रहेगा।

Created On :   23 Sep 2020 3:22 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story