विमानों के उड़ानों की गलत जानकारी दे रहा वेबपेज, प्रबंधन ने कहा एमआईएल का कोई संबंध नहीं

Webpage giving wrong information about flights
विमानों के उड़ानों की गलत जानकारी दे रहा वेबपेज, प्रबंधन ने कहा एमआईएल का कोई संबंध नहीं
विमानों के उड़ानों की गलत जानकारी दे रहा वेबपेज, प्रबंधन ने कहा एमआईएल का कोई संबंध नहीं

डिजिटल डेस्क, नागपुर। विमानों से संबंधित एक ऐसे वेबपेज की जानकारी सामने आई है, जिसमें कुछ विमानों के शेड्यूल की गलत जानकारी दी गई है। इस पेज में सबसे ऊपर ही नागपुर के डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल का जिक्र किया गया है। इस संबंध में मिहान इंडिया लिमिटेड (एमआईएल) का कहना है कि वह विमानतल का  आधिकारिक वेबपेज नहीं है। उसके द्वारा किसी दूसरी जगह से जानकारी फीड की जा रही है। इसमें कुछ गलत जानकारी दी जा रही है। इसके संचालन करने वालों की जानकारी मिलने के बाद ही इस विषय में कुछ कहा जा सकता है।

उड़ानों को रद्द बता रहा

जानकारी के अनुसार डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर आवागमन करने वाले विमानों की जानकारी इस वेबपेज द्वारा दी जा रही है। इसमें लॉकडाउन के समय से बंद अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को भी रद्द बताया जा रहा है। इतना ही नहीं, नागपुर की बेस उड़ान जो नागपुर से आरंभ होती है, उसमें देरी बता रहा है। विमानतल प्रबंधन ने ऐसे वेबपेज से किसी तरह के संबंध होने से साफ इनकार किया है।

आधिकारिक नहीं है

एम.ए. आबिद, वरिष्ठ निदेशक विमानतल ने बताया कि वह एक वेबपेज है और  मिहान इंडिया लिमिटेड का आधिकारिक नहीं है। इस वजह से उसमें क्या चल रहा है कहना मुश्किल है। उसके बारे में जानकारी मिलने पर ही कुछ बता सकूंगा।
 

Created On :   11 Oct 2020 10:36 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story