- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- आखरी जन्म दिन भी ठीक से नहीं मना...
आखरी जन्म दिन भी ठीक से नहीं मना पाया अंकुश

By - Bhaskar Hindi |27 July 2017 9:57 AM IST
आखरी जन्म दिन भी ठीक से नहीं मना पाया अंकुश
डिजिटल डेस्क,नागपुर. जन्मदिन की खुशियां उस वक्त मातम में बदली गई जब टायर फटने से कार पलट गई। इसमें अंकुर नामक एक युवक की मौत हो गई। उसे क्या पता था कि तकदीर ये आखरी जन्म दिन भी नहीं मनाने देगी।
दरअसल जरीपटका निवासी रोहित जेठवानी अपने 5 दोस्तों के साथ वर्धा से जन्मदिन मनाकर लौट रहा था। अचानक रास्ते में खापरी पुलिया पर कार का टायर फट गया, जिससे अंकुश शर्मा की मौत हो गई। हादसे में 2 लोगों को ब्रेन डेथ और दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद घायलों को आरेंज सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे के बाद से पूरे घर में मातम पसर गया है। आस-पड़ोस और परिजनों का कहना है कि अंकुश बहुत ही सीधा लड़का था।
Created On :   8 July 2017 12:22 PM IST
Next Story