एक दिन में दो बार थम गए एसटी बस के पहिए, यात्री परेशान

Wheels of ST bus standstill twice in a day, passenger upset
एक दिन में दो बार थम गए एसटी बस के पहिए, यात्री परेशान
एक दिन में दो बार थम गए एसटी बस के पहिए, यात्री परेशान

डिजिटल डेस्क, नागपुर। राज्य मार्ग परिवहन महामंडल द्वारा सर्वसुविधायुक्त शिवशाही बस सेवा शुरू करने के बाद लाल बस के रखरखाव की ओर अनदेखी की जा रही है। इसके चलते यह बस सेवा बीच रास्ते में ही पंक्चर या खराब हो जाने से यात्रियांे के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। कुछ ऐसी ही स्थिति का सामना गुरुवार को यात्रियों को करना पड़ा। गणेशपेठ बस स्टैंड से बस क्रमांक एमएच-14, बीटी- 0862 नागपुर से निकली। वहीं गंतव्य पर पहुंचने से पहले काटोल में तकनीकी खामी के चलते थम गई। उस समय बस में करीब 30 यात्री सवार थे। संबंधित कर्मचारियों को जानकारी मिलने के बाद बस को सुधारने में करीब 1 घंटे का समय लग गया था।

दूसरी फेरी में भी तोड़ा दम

जैसे-तैसे बस को रिपेयर कर नागपुर लाया गया। दूसरी फेरी के लिए निकली बस रात करीब 9 बजे दोबारा ब्राह्मणी फाटा के पास बिगड़ गई। इस वक्त बस में महिला कंडेक्टर थी। लगभग एक घंटे बाद महिला कंडेक्टर को यहां से दूसरी बस में बैठाकर लाया गया। गनीमत है, दूसरी बार बस में यात्री नहीं थे। जिससे बस को वहीं छोड़ा गया था। 
 

Created On :   22 Feb 2020 12:22 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story