- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- छेड़छाड़ करने पर फटकारा तो तोड़...
छेड़छाड़ करने पर फटकारा तो तोड़ दिया बुजुर्ग का हाथ

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पांचपावली इलाके में एक 70 वर्षीय वृद्ध की फटकार से नाराज एक युवक ने मारपीट कर उसकी कलाई तोड़ दी। पीड़ित व्यक्ति का कसूर इतना था कि, उसने आरोपी अशरफ यूसुफ शेख (38) को अपनी नातिन के साथ छेड़छाड़ करने पर फटकारा था। आरोपी अशरफ, बालिका का रिश्तेदार बताया जा रहा है। पीड़ित वृद्ध ने अशरफ के खिलाफ शिकायत की है। वृद्ध ने पुलिस को बताया कि, अशरफ ने गत 9 से 12 नवंबर के बीच उसकी नातिन के साथ अभद्रता कर उससे छेड़छाड़ की। जब नातिन ने इस बारे में बताया, तो अशरफ से पूछताछ करने गया तो अशरफ ने गाली-गलौज कर मारपीट की। इस दौरान आरोपी ने बाएं हाथ की कलाई को मरोड़कर तोड़ दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पांचपावली थाने के उपनिरीक्षक जायभाये ने आरोपी के खिलाफ धारा 354(ए), 323, 325, 504, 506 व सहधारा 8,10 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जांच जारी है।
युवक व वृद्ध का शव मिला
वहीं दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने एक वृद्ध और एक युवक का शव अपने कब्जे में मिला। शुक्रवार को उरकुड़े उर्फ महाराज शरणागत (75), पावनगांव निवासी शांति नगर इलाके में एक धार्मिक स्थल परिसर में मृत पाए गए, जबकि नंदनवन पुलिस को अजय साहू का खरबी चौक में फुटपाथ पर मृत अवस्था में शव मिला। उरकुडे उर्फ महाराज शरणागत बैरागीपुरा, लालगंज परिसर में एक धार्मिक स्थल के अंदर मृत पड़े थे। दूसरी घटना नंदनवन क्षेत्र में शनिवार को हुई। खरबी चौक, ताज पान पैलेस के सामने अजय साहू नामक व्यक्ति मृत अवस्था में पाया गया। नंदनवन पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
Created On :   14 Nov 2021 5:43 PM IST