- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- जब लोकसभा में राज्यमंत्री आठवले की...
जब लोकसभा में राज्यमंत्री आठवले की कविता सुन सदन ने लगाए ठहाके...

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अपनी हास्य कविताओं के लिए जाने जाने वाले आरपीआई नेता एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले ने कई मौको पर संसद के दोनों सदनों में भले ही गंभीर मुद्दों पर चर्चा जारी रहे उन्हे बोलने का मौका मिला तो वे अपनी कविताओं के जरिए पूरे सदन को लोटपोट कर देते है। बुधवार को भी वे अपने चिरपरिचीत अंदाज में नजर आए। उन्होने भाजपा सांसद ओम बिड़ला के लोकसभा अध्यक्ष मनोनीत होने पर उन्हे अपने अंदाज में बधाई देने के साथ कविताओं के जरिए कांग्रेस पर भी कटाक्ष किया।

एक देश का नाम है रोम, लोकसभा के अध्यक्ष बन गए बिड़ला ओम। लोकसभा को आपका अच्छी तरह है चलाना काम, वेल में आने वालों का ब्लैक लिस्ट में डालना है नाम। नरेन्द्र मोदी और आपका दिल है विशाल, राहुल जी आप रहो खुशाल। हम सब मिलकर एकता की मशाल, भारत को बनाते है और भी विशाल। आपका राज्य है राजस्थान, लेकिन लोकसभा की आप बन गए शान। भारत की हमें बढानी है शान, लोकसभा चलाने के लिए आप हैं परफेक्ट मैन।

राज्यमंत्री आठवले ने सदन में एक कविता पढी जिसे सुन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, यूपीए चेअरपर्सन सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तक हंसते दिखे। इस दौरान उन्होने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई भी दी। उन्होने कहा कि लोकतंत्र में लोग जो चाहते हैं उनकी सरकार बनती है। जब आपकी सत्ता थी तो मै आपके साथ था, लेकिन अब आपकी सत्ता नही है। चुनाव से पहले कांग्रेस वाले बोल रहे थे कि इधर आओ, लेकिन मैने हवा का रुख देखा था कि हवा मोदी के साथ है। आठवले ने लोकसभा में कविता के जरिए इस अंदाज में बात रखी।
Created On :   19 Jun 2019 3:04 PM GMT