पत्नी ने खर्च के लिए मांगे रुपए, पति ने कर दी हत्या

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
सौंसर के बेरडी में वारदात पत्नी ने खर्च के लिए मांगे रुपए, पति ने कर दी हत्या

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। सौंसर के बेरडी में एक महिला को उसके पति ने ईंट से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था। एक ही घर में दोनों अलग-अलग रहते थे। शुक्रवार रात को पत्नी ने खर्च के लिए पति से एक हजार रुपए की मांग की थी। इस बात पर विवाद करते हुए पति ने ईंट से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी थी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी किशोर पिता चिंतामन कोड़ापे ने रिश्तेदार रेणुका से साल 2020 में प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से दोनों के बीच पारिवारिक बातों को लेकर विवाद भी होते रहते थे। 20 मई की रात रेणुका ने खर्च के लिए एक हजार रुपए पति किशोर से मांगे थे। इस बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। किशोर ने चूल्हे के ईंट निकालकर पत्नी रेणुका के सिर पर हमला कर दिया। रेणुका की मौके पर मौत हो गई। मृतका सात माह की गर्भवती थी। पुलिस ने आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है।

 

Created On :   24 May 2022 6:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story