पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाया, मौत - पुलिस ने हत्या के आरोपी पति को किया गिरफ्तार

Wife burnt alive by spraying petrol on her wife - police arrested husband accused of murder
पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाया, मौत - पुलिस ने हत्या के आरोपी पति को किया गिरफ्तार
पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाया, मौत - पुलिस ने हत्या के आरोपी पति को किया गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। तामिया थाना क्षेत्र के देलाखारी में पारिवारिक विवाद के चलते एक सिरफिरे पति ने गुरुवार शाम पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर उसे आग के हवाले कर दिया। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे तामिया अस्पताल लाया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों के बयान के आधार पर शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी पति पर हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी प्रीति मिश्रा ने बताया कि देलाखारी निवासी 48 वर्षीय बली कहार मछली बेचने का काम करता है। गुरुवार को बली ने पत्नी 45 वर्षीय गोमती कहार को मछली मारने अपने साथ चलने कहा। पारिवारिक काम अधिक होने की वजह से गोमती ने जाने से इनकार कर दिया था। इस बात से नाराज बली ने गोमती से मारपीट की और पेट्रोल छिड़ककर उसे आग के हवाले कर दिया। आसपास रहने वाले अन्य परिजनों ने गोमती को तामिया अस्पताल लाकर भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान गोमती ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने जांच के बाद शुक्रवार को पत्नी को जिंदा जलाने वाले आरोपी पति बली कहार के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

Created On :   5 Dec 2020 3:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story