पति की मौत से आहत पत्नी ने भी प्राण त्यागे - एक ही चिता पर अंतिम संस्कार

Wife hurt by husbands death also gave up his life - funeral on the same pyre
पति की मौत से आहत पत्नी ने भी प्राण त्यागे - एक ही चिता पर अंतिम संस्कार
पति की मौत से आहत पत्नी ने भी प्राण त्यागे - एक ही चिता पर अंतिम संस्कार

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा/परासिया। चांदामेटा के वार्ड एक में मंगलवार को उस वक्त माहौल गमगीन हो गया जब एक घर से दो अर्थी एक साथ उठी और दोनों अर्थियों का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया गया। यहां चार दिनों से बीमार एक व्यक्ति की बड़कुही अस्पताल से छिंदवाड़ा अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। मृतक का शव घर पहुंचा तो पति के शव से लिपटकर रो रही पत्नी बेहोश हो गई, उपचार के लिए महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। महज दो घंटे में दंपती के निधन से नगर में शोक का माहौल निर्मित हो गया। तहसील मुख्यालय परासिया से मात्र 5 किमी दूर स्थित पश्चिमी न्यूटन अंतर्गत चांदामेटा वार्ड क्र एक निवासी किसन बावरिया ने बताया कि उसके पिता जगजीवन उर्फ राजू बावरिया 56 वर्ष विष्णुपुरी कोयला खदान में फिटर पद पर पदस्थ थे। चार दिनों से स्वास्थ्य खराब होने के कारण जगजीवन बावरिया का वेस्टर्न कोल फील्डस लिमिटेड अंतर्गत पेंचक्षेत्र के क्षेत्रीय चिकित्सालय बड़कुही में उपचार जारी था। उपचार के दौरान उन्हें छिंदवाड़ा अस्पताल रेफर किया गया। बड़कुही से छिंदवाड़ा ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया। उनका शव लेकर जब घर वापस आए तो किसन की 54 वर्षीय मां और जगजीवन की पत्नी राधा रोते- रोते बेहोश हो गई। काफी देर तक उन्हें होश नहीं आया, तो परिजन राधा को डॉक्टर के पास गए। जांच के बाद डॉक्टरों ने राधा को भी मृत घोषित कर दिया गया। मृतक जगजीवन उर्फ राजू और राधा बावरिया के परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री शामिल हैं। पश्चिमी न्यूटन चिखली के मोक्षधाम में एक ही चिता पर दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।
 

Created On :   14 April 2021 7:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story