सिर पत्थर पर पटककर पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Wife killed by slapping her head on a stone, accused husband arrested
सिर पत्थर पर पटककर पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार
- ससुराल न जाने की बात पर विवाद में हत्या, साक्ष्य छिपाने दफना दिया था शव सिर पत्थर पर पटककर पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार


डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। तामिया के साजकुही के गोरारवाला ढाना की एक महिला की 14 जून को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पति ने बीमारी के चलते बेहोश होकर पत्थर पर गिरने से पत्नी की मौत की झूठी कहानी सुनाकर आनन-फानन में उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया था। मृतका के पिता ने दामाद पर संदेह जाहिर किया था। पुलिस ने कब्र खोदकर शव निकाला और पीएम कराया तो हत्या का खुलासा हुआ। पति ने पत्नी का पत्थर पर सिर पटककर उसकी हत्या करना कबूल लिया है।
पुलिस ने बताया कि साजकुही के गोरारवाला ढाना से 28 वर्षीय सनियाबाई 13 जून को जूनापानी मायके गई थी। दूसरे दिन पति 29 वर्षीय सुरेश भारती जूनापानी पहुंचा और पत्नी सनियाबाई को जबरन अपने साथ साजकुही ले गया। ससुराल न जाने की बात पर रास्ते में दोनों का विवाद हो गया। विवाद में सुरेश ने सनियाबाई को उठाकर पटक दिया और बाल पकडकऱ सिर पत्थर पर पटक दिया। गंभीर रुप से घायल सनियाबाई की मौत हो गई। सुरेश ने रिश्तेदारों को बताया कि बीमारी के चलते सनियाबाई बेहोश होकर पत्थर पर गिर गई थी। जिससे उसकी मौत हो गई। सुरेश ने मृतका के खून से सने कपड़े भी जला दिए थे। सनियाबाई के पिता सरवन ने हत्या की आशंका जाहिर कर पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने कब्र से सनियाबाई का शव निकालकर पीएम कराया था। पुलिस ने पीएम रिपोर्ट के आधार पर सुरेश के खिलाफ धारा 302, 201 के तहत मामला दर्ज किया है।
हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम-
हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम में तामिया टीआई प्रीतम ङ्क्षसह तिलगाम, एसआई महेश अहिरवार, प्रधान आरक्षक विनोद मर्सकोले, रमेश, नरेश, आरक्षक संतोष, सैनिक अयूब खान, शेर ङ्क्षसह, सुनील और कल्याण शामिल है।

 

Created On :   22 Jun 2022 11:22 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story