पत्नी ने स्वयं पर मिट्टी तेल डाला, पति ने बीड़ी जलाकर तीली पत्नी पर फेंक दी

Wife poured kerosene on herself, husband burnt a beedi and threw it on his wife
पत्नी ने स्वयं पर मिट्टी तेल डाला, पति ने बीड़ी जलाकर तीली पत्नी पर फेंक दी
- बाद में आग की लपटों में घिरी पत्नी को बचाने में पति भी झुलस गया पत्नी ने स्वयं पर मिट्टी तेल डाला, पति ने बीड़ी जलाकर तीली पत्नी पर फेंक दी


डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। शहर के काशीनगर में शुक्रवार रात आगजनी की एक वारदात सामने आई। पारिवारिक विवाद से गुस्साई महिला ने स्वयं पर मिट्टी तेल उड़ेल लिया था। इस दौरान बीड़ी जला रहे पति ने जलती तीली पत्नी पर फेंक दी। इससे लगी आग में महिला बुरी तरह से झुलस गई है। आग की लपटों में घिरी पत्नी को बचाने केप्रयास में पति भी झुलसा है। दोनों को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
देहात थाना प्रभारी महेन्द्र भगत ने बताया कि काशीनगर निवासी 45 वर्षीय सुषमा भलावी और उसके पति इंद्रपाल पिता मलकूचंद भलावी के बीच शुक्रवार रात लगभग 9 बजे पारिवारिक बातों को लेकर विवाद हो रहा था। विवाद से गुस्साई सुषमा ने स्वयं पर मिट्टी तेल डालकर मरने की धमकी दी। इस दौरान बिड़ी जला रहे इंद्रपाल ने जलती हुई माचिस की तिली सुषमा पर फेंक दी। जिससे उसके कपड़ों में आग लग गई। आग की लपटों में घिरी सुषमा की चीख सुन आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। हालांकि इस दौरान इंद्रपाल ने पत्नी सुषमा को बचाने का प्रयास किया था। जिससे वह भी मामूली घायल हुआ है। आरोपी इंद्रपाल भलावी के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
प्राथमिक इलाज के बाद महिला नागपुर रेफर-
आगजनी की इस घटना में महिला लगभग 70 प्रतिशत झुलस गई है। प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसे नागपुर रेफर किया है। वहीं आरोपी पति इंद्रपाल को जिला अस्पताल में भर्ती कर इलाज दिया जा रहा है।

Created On :   16 Oct 2021 5:26 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story